कोटपूतली-बहरोड़ में दोपहर 1 बजे तक 55.10 फीसदी मतदान, नारायणपुर सबसे आगे

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिले की पांचों निकायों में 55.10 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। कुल 2 लाख 1 हजार 483 मतदाताओं में से 1 लाख 11 हजार 19 मतदाता दोपहर एक बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

kotputali-bahrod mein dopahar 1 baje tak 55.10 fisdi matdan, narayanpur sabse aage

मतदान प्रतिशत के लिहाज से नारायणपुर सबसे आगे रहा। यहां दोपहर 1 बजे तक 62.84 फीसदी मतदान हुआ। बानसूर में 60.51 फीसदी, विराटनगर में 59.12 फीसदी, पावटा-प्रागपुरा में 54.78 फीसदी और कोटपूतली नगर परिषद में 51.76 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

कोटपूतली नगर परिषद क्षेत्र में कुल 96,262 मतदाता हैं। इनमें से दोपहर 1 बजे तक 49,829 मतदाता मतदान कर चुके हैं। नगर परिषद क्षेत्र में 60 वार्ड हैं।

पावटा-प्रागपुरा में 46,814 में से 25,646, विराटनगर में 17,648 में से 10,434, नारायणपुर में 19,154 में से 12,036 और बानसूर में 21,605 में से 13,074 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

इधर, कोटपूतली के कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी ने मतदाताओं की परेशानी बढ़ाई। वार्ड नंबर 27 के भाग संख्या-1 स्थित मतदान केंद्र संख्या 46 पर ईवीएम खराब होने के कारण सुबह मतदान शुरू नहीं हो सका। वहीं वार्ड नंबर 28 के बूथ संख्या 47 पर भी ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मशीन बदली गई। इस दौरान बूथ पर मतदाताओं की भीड़ लगी रही और कतार में खड़े लोगों को मतदान शुरू होने का इंतजार करना पड़ा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।