Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • मकर संक्राति पर युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मंदिरों में भजन कीर्तन- दान पुण्य
  • Rajasthan News
  • Kotputli

मकर संक्राति पर युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मंदिरों में भजन कीर्तन- दान पुण्य

News Chakra January 15, 2023
मकर संक्राति पर्व पर युवाओं का शक्ति प्रदर्शन

News Chakra . कोटपूतली क्षेत्र में मकर संक्राति पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। स्थानीय लोग मकर संक्राति पर्व को ‘सकरात’ कहकर संबोधित करते हैं। सकरात के अवसर पर कोटपूतली में ‘खेल’ खेलने की प्रथा है। खासकर ‘कंचे’ यहां उत्साह के साथ खेले जाते हैं।

जयपुर में जहां पतंगबाजी होती है, वहीं जयपुर ग्रामीण के कोटपूतली में सकरात पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित की जाती है। इसमें ग्राम बनेठी की ऊंट दौड़ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहती है।

मकर संक्राति: बनेठी में ऊंट दौड़, भूरी भड़ाज में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन

कोटपूतली के ग्राम बनेठी में जहां ऊंट दौड़ प्रतियोगिता के साथ अन्य प्रतियोगिताऐं आयोजित हुई वहीं ग्राम भूरी भड़ाज में उड़ान टीम एवं जनसेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़ चढकऱ हिस्सा लिया तथा अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। गोयल ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए सबको नियमित दौडऩे की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाडिय़ों ने पूरे मनोयोग से अपना उत्तम प्रदर्शन किया है।

इस समाचार में…

  • मकर संक्राति: बनेठी में ऊंट दौड़, भूरी भड़ाज में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन
  • आर्य समाज का दो दिवसीय वैदिक सत्संग शुभारम्भ
  • धमाल कार्यक्रम का आयोजन, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पाई पौषबड़ा प्रसादी

जिला पार्षद भोमाराम गुर्जर ने कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं के शारीरिक विकास के साथ-साथ खेलों में भागीदारी भी बढ़ती है। प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को नकद ईनाम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान दिनेश लोमोड़ टटेरा व द्वितीय स्थान रवि मीणा पंडितपुरा एवं तृतीय स्थान अंकित सैनी भांकरी ने प्राप्त किया।

मकर संक्राति पर्व पर युवाओं का शक्ति प्रदर्शन

इस दौरान उड़ान टीम के संयोजक व पूर्व पंसस हरिद्वारी लाल स्वामी, संजय बुटेरी, महेश पटवारी, विजय स्वामी, चेतन शर्मा, रामकरण यादव, मूला दास, मनीष यादव, राजू वर्मा पंच, राहुल स्वामी, मोतीराम स्वामी, विक्रम, लेखराज, चौथमल, राकेश, राजेश स्वामी समेत अनेक ग्रामीण युवा उपस्थित रहे।

YouTube Studio करें Download, दौड़ने लगेगा YouTube चैनल

आर्य समाज का दो दिवसीय वैदिक सत्संग शुभारम्भ

मकर सक्रांति के अवसर पर प्रतिवर्ष आर्य समाज वार्षिकोत्सव का आयोजन करता है। शनिवार को दो दिवसीय वैदिक सत्संग के रूप में खडखड़़ी रोड़ स्थित डिफेंस कॉलोनी में वैदिक आश्रम पर यज्ञ के माध्यम से वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ।

मकर संक्राति पर्व पर युवाओं का शक्ति प्रदर्शन

यज्ञ के ब्रह्मा हरिशंकर अग्निहोत्री (मथुरा) ने यज्ञ के महत्व को बताते हुए कहा कि निःस्वार्थ भाव से परहित में किया गया प्रत्येक कार्य यज्ञ है। बहन तन्नू आर्या ने ईश्वर भक्ति व देशभक्ति भजनों से श्रोताओं को वैदिक ज्ञान और ऋषि दयानंद के महत्व की जानकारी दी। बहन श्रुति सेतिया ने वर्तमान युवा पीढ़ी को धर्म व संस्कारित जीवन शैली जीने की उपयोगिता के बारे में बताया।

कोटपूतली: जन आक्रोश महासभा में छाया विकास हत्याकांड मामला,

यजमान के रूप में आर्य समाज प्रधान डॉ. हरीश, मुकेश रावत, हर्षित यादव, दाताराम रावत, राजेश टेलर ने सपत्नीक आहुति दी। इस दौरान जयराम आर्य, भगवान सहाय, घीसाराम आर्य, राजेश आर्य, शीशराम यादव, जगदीश, पोकरमल, ब्रह्मदेव कोकचा, रामकुमार सैनी, बहादुर सिंह आर्य, श्यामलाल आर्य, चंद्रशेखर, रामानंद, मुसद्दीलाल, रामशरण रावत, बसंतराम भरगड़, कृष्ण कुमार, कंवर सिंह जांगिड़, कैलाश चंद, राकेश आर्य, विक्रम पोसवाल, यादराम, मास्टर माडाराम समेत अन्य मौजूद रहे। संचालन महात्मा ओम मुनि व आर्य समाज के मंत्री रमेश आर्य ने किया।

धमाल कार्यक्रम का आयोजन, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पाई पौषबड़ा प्रसादी

मकर संक्रांति के अवसर पर ग्राम पूतली के श्री देवनारायण मंदिर में विशाल पौषबड़ा प्रसादी व धमाल कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धुमधाम व हर्षाेल्लास के साथ आयोजित हुआ। इस मौके पर आयोजित विशाल पौषबड़ा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पौषबड़ा प्रसादी ग्रहण की।

मकर संक्राति पर्व पर युवाओं का शक्ति प्रदर्शन

धमाल कार्यक्रम में शिम्भु म्हासी मुसनौता, मुकेश म्हासी जमालपुरिया, मक्खन म्हासी बंध की ढ़ाणी, पप्पु म्हासी सहित अन्य लोक कलाकारों ने एक से बढकऱ एक सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुतियां दी.

मकर संक्राति पर्व पर युवाओं का शक्ति प्रदर्शन

श्री देवनारायण जनकल्याण संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से ईश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति की भावना जागृत होती है। पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने कहा कि धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता के प्रतीक होते है। सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में लोगों को बढ़-चढकऱ भाग लेना चाहिये।

इस मौके पर देवनारायण मंदिर के महंत कैलाश दास महाराज, मालीराम कम्पाउन्डर, सुरेश चन्द, सेडुराम, रामावतार मास्टर, बाबूलाल मास्टर, जगदीश सुंदरपुरा, दिनेश कमाण्डेंट, रोहिताश कसाना, चंदाराम पूतली, ख्यालीराम, हंसराज, प्रहलाद समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई
  • पावटा ब्लॉक के वरिष्ठ नागरिकों ने जयपुर में देखी विधानसभा कार्यवाही
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला के बीडीएम जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान
  • पावटा कस्बे में श्री श्याम वंदना परिवार का 29वां वार्षिकोत्सव
  • पावटा में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग, अभिभाषक संघ ने सांसद व विधायक को सौंपा ज्ञापन

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बाबा किरोड़ी, मंहत बालकनाथ व सौम्या गुर्जर सहित कई हस्ती आज कोटपूतली में, जन आक्रोश सभा को करेगें संबोधित
Next: पेपर लीक: आरएलपी की हल्ला बोल तैयारी, मंगलवार को विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित

Related Stories

IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
image_editor_output_image-564797882-17693297320826719968203204416484.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली हाईवे पर हादसा : कारों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

Vikas Verma January 25, 2026 0
image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1708286105-17709191027901910627816524900761.jpg
  • Top news

राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image891413211-17709178336675519149726357964348.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के वरिष्ठ नागरिकों ने जयपुर में देखी विधानसभा कार्यवाही

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image-455176132-17709170207492963453677706258265.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला के बीडीएम जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image-525688036-1770919467455847378221447583784.jpg
  • Top news

पावटा कस्बे में श्री श्याम वंदना परिवार का 29वां वार्षिकोत्सव

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.