Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • विकास प्रजापत मौत मामला : सद्बुद्धि यज्ञ का हुआ आयोजन, 59 वें दिन भी जारी रहा धरना
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

विकास प्रजापत मौत मामला : सद्बुद्धि यज्ञ का हुआ आयोजन, 59 वें दिन भी जारी रहा धरना

News Chakra February 17, 2023
IMG-20230217-WA0005

मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी व सीबीआई जांच की मांग को लेकर सर्व समाज संघर्ष समिति का 59 दिन से जारी है धरना

पुलिस प्रशासन पर आरोपियों से मिलीभगत व जांच भटकाने का आरोप !

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली विकास प्रजापत मौत मामला ‘कोटपूतली थाना पुलिस’ की कार्यकुशलता व योग्यता पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहा है। विकास प्रजापत मौत मामले की गुत्थी कोटपूतली थाना पुलिस 3 माह बाद भी नहीं सुलझा पाई है। जबकि जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता के मुताबिक इसके लिए एसआईटी काम कर रही है। लेकिन अभी तक मामले में किसी नतीजे पर पहुंचना तो दूर, परिजनों के द्वारा पुलिस को सोंपे गए 18 सवालों के जवाब भी नहीं मिल पाए हैं।

विकास प्रजापत मौत मामला : सद्बुद्धि यज्ञ का हुआ आयोजन, 59 वें दिन भी जारी रहा धरना

इधर मृतक के परिजन व मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बनी सर्व समाज संघर्ष समिति के लोग शहर के तहसील परिसर स्थित रामलीला मंच पर पिछले 59 दिन से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता बनवारी लाल बासनीवाल ने की।

धरना स्थल पर शुक्रवार को आर्य समाज द्वारा पुलिस प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। धरने में विकास प्रजापति के माता-पिता, परिवारजनों समेत धरणार्थियों ने मृतक युवक की आत्मा की शान्ति के लिए यज्ञ में आहूतियां दी। आर्य समाज के सन्यासी ओम मुनि ने यज्ञ करवाया।

इस अवसर पर आर्य समाज मंत्री रमेश कुमार आर्य, राजेन्द्र प्रसाद हिन्दू, अशोक आर्य ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच की माँग की। आर्य समाज के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार अभिषेक सिंह को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन भी सौंपा। आर्य समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धरने को अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर आर्य समाजी ओम मुनि ने कहा कि जब तक विकास प्रजापति को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम यह लड़ाई जारी रखेंगे। इस दौरान कुम्हार समाज प्रदेश अध्यक्ष किशोर दुल्हेपुरा, जगदीश आर्य, ब्रह्मदेव कोकचा, शीशराम यादव, अशोक आर्य, रमेश आर्य, पूरणमल भरगड़, बाबूलाल गूर्जर, बनवारी लाल बासनीवाल, महावीर कुमावत, नरेश कुमावत, रामकरण, रामकिशन, दयाराम प्रजापत, जगदीश प्रसाद सैन, राजेंद्र प्रसाद हिंदू, सरपंच पूरणमल खटीक, रामावतार आर्य, डॉ.महावीर प्रसाद कुमावत, जगराम प्रजापत, कमलेश प्रजापत, अमरसिंह प्रजापत, रामकिशोर प्रजापत, दयाराम प्रजापत, भीम सिंह, चंदगीराम समेत सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे।

  • पावटा में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय में रावत एचपी गैस एजेंसी का नया ऑफिस शुरू
  • पावटा तहसील में श्रवण सिंह अध्यक्ष एवं धर्मवीर सिंह महामंत्री नियुक्त
  • राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई
  • पावटा ब्लॉक के वरिष्ठ नागरिकों ने जयपुर में देखी विधानसभा कार्यवाही

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बजट परिचर्चा में सीएम की घोषणा : कोटपुतली को मिला पीएचइडी अधिशासी अभियंता व महिला पुलिस थाना
Next: Maha Shivratri : भोलेनाथ के ‘ जलाभिषेक’ के लिए लगी भक्तों की भीड़। जानिए, महाशिवरात्रि से जुड़ी खास बातें

Related Stories

IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
image_editor_output_image-564797882-17693297320826719968203204416484.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली हाईवे पर हादसा : कारों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

Vikas Verma January 25, 2026 0
image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1050228368-17709971220584933030620697818213.jpg
  • Top news

पावटा में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-405436037-17709578827317747845595085979646.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय में रावत एचपी गैस एजेंसी का नया ऑफिस शुरू

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-63755350-17709570622723723447565919224491.jpg
  • Top news

पावटा तहसील में श्रवण सिंह अध्यक्ष एवं धर्मवीर सिंह महामंत्री नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-1708286105-17709191027901910627816524900761.jpg
  • Top news

राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.