

पीसांगन पुलिस थाने में मामला दर्ज
अजमेर में जहर खाने से अचेत हुई किशोरी ने जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मां ने आरोप लगाया कि जेठ से परेशान होकर जहर खाया। पीसांगन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेठन निवासी कैलाशी पत्नी कैलाश बागरिया ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी सतरह साल तीन माह की बेटी का रिश्ता कुड़की में किया हुआ था। उसका जेठ सुखाराम पुत्र जीवण बेटी को परेशान करता था और उससे परेशान होकर बेटी ने 11 जनवरी 2023 को जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। करीब दो माह उसका इलाज चला। पहले उसे पीसांगन अस्पताल लेकर गए, जहां से अजमेर जवाहर लाल हास्पीटल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 23 मार्च को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में निराश्रित गौवंश का बढ़ता आतंक, हादसों से दहशत — स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में रोष
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के गोवर्धनपुरा की हेनू यादव ने 12वीं विज्ञान में 98% अंक हासिल कर रचा इतिहास
- पावटा में खेलना की रेहाना खान ने 12वीं में 94% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
- शाहपुरा के अभय सैनी ने 94.20% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, विज्ञान वर्ग में शानदार सफलता
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पुण्यतिथि पर रक्तदान






