News Chakra @ Kotputli. कोटपूतली के जोधपुरा गांव में आबादी के नजदीक ब्लास्टिंग किए जाने के मामले में धरने पर बैठे ग्रामीणों में शनिवार शाम को एक बार फिर उस समय आक्रोश पनप गया, जब पुलिस की मौजूदगी में ही हुई ब्लास्टिंग के चलते पत्थर के कई टुकड़े धरनास्थल के पास ही आकर गिरे। ब्लास्टिंग होते ही धरनार्थियों में गहरी नाराजगी पैदा हो गई और आक्रोश जताते हुए कहा कि जब ब्लास्टिंग बंद नहीं होगी, हम लगातार धरने पर बैठे रहेंगे। गांव की श्मशान भूमि के निकट ग्रामीणों ने 10वें दिन भी धरना- प्रदर्शन किया।
- Top news
- कोटपूतली
- खेल
- जयपुर
- ट्रेंडिंग
- तकनीक
- देश
- नीमराना
- नौकरी
- पावटा
- बहरोड़
- बानसूर
- बॉलीवुड
- भर्ती
- मनोरंजन
- राजस्थान
- लाइफस्टाइल
- विराट नगर
- शाहपुरा
- साक्षात्कार
- सेहत
पुनर्वास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सत्यम सुरेलिया ने बताया कि ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से श्मशान भूमि के पास धरने पर बैठे हैं, मौके पर पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं, लेकिन ब्लास्टिंग बंद नहीं हो रही है। शनिवार शाम को ब्लास्टिंग से कई पत्थर छिटककर धरनास्थल तक आकर गिरे।
YouTube Studio करें Download, दौड़ने लगेगा YouTube चैनल
धरनार्थियों ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ओर से आबादी के नजदीक ब्लास्टिंग किए जाने से ग्रामीण भयभीत है। कंपनी प्रबंधन द्वारा ना तो उन्हें पुनर्वास दिया जा रहा और ना ही उनका गांव अधिग्रहित किया जा रहा।
Meaning of love…चल प्यार करें…
इस दौरान निहाल सिंह यादव, कानाराम चौधरी, विक्रम फौजी, कैलाशचंद, धंशीराम यादव, किशोरीलाल वर्मा, रामस्वरुप सैनी, हरभगत, राजू पंच, प्रकाश यादव, सुरेश शर्मा और कैलाश यादव मौजूद रहे।
- पावटा क्षेत्र में सालासर क्रेशर के पास दो विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस बरामद, बिना नंबर की बोलेरो कैंपर जब्त
- पावटा उपखंड में सामाजिक समरसता का प्रतीक बना प्रागपुरा का गोगाजी मंदिर
- पावटा क्षेत्र के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, ‘कोर्ट वाली दीदी’ पेटी की शुरुआत
- पावटा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बुद्धराम 48 घंटे की तलाश के बाद दिल्ली में सकुशल मिले
- राजस्थान – हरियाणा सीमा के बाबा रामेश्वरदास धाम में प्राचीन आदमकद प्रतिमा हटाने से विवाद गहराया
