पावटा सब्जी मंडी में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारी राजेन्द्र सैनी का स्वागत

विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के पावटा ब्लॉक कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त हुए ग्राम ललाना निवासी राजेन्द्र सैनी का शनिवार को पावटा सब्जी मंडी में व्यापारियों द्वारा माला व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया। यह स्वागत समारोह सब्जी मंडी कमेटी अध्यक्ष गुल्ला राम सैनी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मंडी के … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ – रमेश गुप्ता बने कांग्रेस मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप सिंह पुनियां ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश गुप्ता को विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पर रमेश गुप्ता ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष … Read more

पावटा : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठिकरिया में भामाशाह सम्मान समारोह

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठिकरिया में भामाशाह सम्मान समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच नारंगी देवी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश गिठाला उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में गुलाराम यादव, लालचंद यादव एवं धर्मेंद्र यादव शामिल रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य केदारमल मीना द्वारा किया … Read more

पावटा क्षेत्र में 16 फरवरी को 33वाँ भव्य श्याम जागरण, 22 फरवरी से खाटूधाम के लिए विशाल पदयात्रा का ऐलान

श्री श्याम शक्ति मंडल बड़नगर की वार्षिक बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंडल का वार्षिक लेखा–जोखा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 फरवरी को श्री श्याम … Read more

पावटा उपखंड क्षेत्र से गरीब पशुपालक का बकरा चोरी

पावटा उपखंड एवं प्रागपुरा थाना क्षेत्र के द्वारिकपुरा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा बकरा चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित पशुपालक अंकित वर्मा पुत्र गिरीराज वर्मा ने पुलिस थाना प्रागपुरा में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि वह बकरी पालन … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम द्वारिकपुरा में कृषि विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना एवं रासायनिक खेती के विकल्प के रूप में टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना रहा। प्रशिक्षण शिविर में एक्सेस डेवलपमेंट से लोकेंद्र … Read more

पावटा उपखंड से पशुपालक का 15 हजार का बकरा चोरी

प्रागपुरा थाना इलाके व पावटा उपखंड क्षेत्र के द्वारिकपुरा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा बकरी चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित पशुपालक अंकित वर्मा पुत्र गिरीराज वर्मा ने पुलिस थाना प्रागपुरा में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि वह बकरी … Read more

कोटपूतली–बहरोड़ जिला पुलिस ने शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को शहीद दिवस के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटपूतली–बहरोड़ सहित जिले के समस्त पुलिस थानों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई (IPS) के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता … Read more

पावटा ब्लॉक के जोधपुरा में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित, जैविक खेती पर दिया गया विशेष जोर

शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत पावटा ब्लॉक के जोधपुरा व खेलना क्षेत्र में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। शिविर में एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज से लोकेंद्र सिंह ने किसानों को जैविक खेती के लाभों एवं … Read more

पावटा न्यायालय में त्वरित न्याय की मिसाल, राजस्थान में न्यायिक इतिहास रचा, एक ही दिन में ट्रायल पूरा कर चोरों को 3-3 वर्ष का कठोर कारावास

कोटपूतली–बहरोड़ (राजेश कुमार हाडिया)। जिले के पावटा न्यायालय में न्यायिक प्रक्रिया की अभूतपूर्व मिसाल सामने आई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. अजय कुमार बिश्नोई ने चोरी के एक प्रकरण में आरोप पत्र प्रस्तुत होने के दिन ही संपूर्ण ट्रायल पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को 03-03 वर्ष के कठोर कारावास एवं प्रत्येक पर ₹20,000 जुर्माने की सजा … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ‘शून्य मृत्यु दर’ के लक्ष्य के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का व्यापक अभियान

राजस्थान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 से 31 जनवरी 2026) के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जन-जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नीमराना पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, यातायात राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार तथा कोटपूतली–बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र … Read more

पावटा में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां, कलश यात्रा के साथ भूमि पूजन व धर्मध्वजारोपण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आगामी 07 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को कस्बे में भव्य कलश यात्रा, भूमि पूजन एवं धर्मध्वजारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर सहित ग्रामीण अंचल में उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिला। कलश यात्रा … Read more

पावटा में हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

प्रागपुरा कस्बे के प्राचीन नृसिंह मंदिर में गुरूवार को आगामी भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। महंत मणिराम दास महाराज के सानिध्य में हुई इस बैठक में विश्व के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत 11 फरवरी को प्रागपुरा में प्रस्तावित सम्मेलन के आयोजन, कार्यक्रमों और … Read more

पावटा : घरों व दुकानों में हुई चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रागपुरा थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर घरों व दुकानों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। उप महानिरीक्षक पुलिस सह–पुलिस अधीक्षक, जिला कोटपूतली–बहरोड़ देवेन्द्र कुमार विश्नोई (IPS) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं उनके त्वरित खुलासे हेतु एक विशेष … Read more

पावटा में दो दिवसीय एसएमसी/एसडीएमसी प्रशिक्षण सम्पन्न

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पावटा में बुधवार को दो दिवसीय गैर आवासीय एसएमसी/एसडीएमसी सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मनीष कुमार गोयल ने की, जबकि रामपाल मीणा विशिष्ट अतिथि और शिम्भू दयाल गढ़वाल संरक्षणकर्ता के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में एसएमसी अधिकार एवं कर्त्तव्य, सामुदायिक जागरूकता, राष्ट्रीय शिक्षा … Read more