Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • | एलिमिनेटर में आज आमने-सामने RR और RCB, विराट कोहली या संजू सैमसन, कौन मारेगा बाजी? – Hindi News | …
  • SPORTS

| एलिमिनेटर में आज आमने-सामने RR और RCB, विराट कोहली या संजू सैमसन, कौन मारेगा बाजी? – Hindi News | …

News Chakra May 22, 2024
एलिमिनेटर-में-आज-आमने-सामने-RR-और-RCB-विराट-कोहली.jpg

Today IPL match of Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs राजस्थान रॉयल्स (सौजन्य: सोशल मीडिया)

आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग का मुकाबला खेला जाने वाला है। यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को प्लेआफ में जगह बनाने के लिए कठिन चुनौती से गुजरना होगा।

Loading

अहमदाबाद: संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के सामने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग प्लेआफ में आत्मविश्वास से भरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कठिन चुनौती होगी जो चमत्कारिक प्रदर्शन करके यहां तक पहुंची है। एक समय पर रॉयल्स का शीर्ष दो में रहना तय लग रहा था लेकिन लगातार चार हार और केकेआर के खिलाफ आखिरी मैच बारिश में धुलने के कारण वह सनराइजर्स हैदराबाद के बाद दूसरे स्थान पर रही।

टीमों का प्रदर्शन

दूसरी ओर आरसीबी प्लेआफ से बाहर होने की कगार पर पहुंचने के बाद सनसनीखेज तरीके से चौथे स्थान तक पहुंची। पहले आठ में से सात मैच हारने के बाद फाफ डु प्लेसी की टीम ने गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेआफ में जगह बनाई। रॉयल्स चार हार और एक वर्षाबाधित मैच रद्द होने के बाद यहां पहुंची है तो आरसीबी ने लगातार छह जीत दर्ज करके अपने प्रतिद्वंद्वी के लिये खतरे की घंटी बजा दी है।

आईपीएल के पहले सत्र 2008 की चैम्पियन रॉयल्स कुछ सप्ताह पहले खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थी लेकिन पिछले चार मैचों में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की कमजोरियां उजागर हुई। जोस बटलर के इंग्लैंड लौट जाने से उसकी बल्लेबाजी पर असर पड़ा है। अब यशस्वी जायसवाल (348 रन), कप्तान सैमसन (504 रन) और रियान पराग (531 रन) को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी। सैमसन और पराग के अलावा इंग्लैंड के टॉम होलेर कैडमोर से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी जो जायसवाल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं।

शिमरोन हेटमायेर निचले क्रम को मजबूती दे सकते हैं हालांकि अभी तक बल्ले से इस सत्र में कमाल नहीं कर सके हैं। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम बाकी मैदानों की तरह बल्लेबाजों की ऐशगाह नहीं है लिहाजा यहां रॉयल्स के गेंदबाज उपयोगी साबित हो सकते हैं। इस मैदान पर इस सत्र में 12 पारियों में सिर्फ दो बार 200 से पार का स्कोर बना है यानी अनुशासित गेंदबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी हो सकता है।

दूसरी ओर आरसीबी के विराट कोहली इस सत्र में 14 मैचों में 708 रन बना चुके हैं और वह ट्रंपकार्ड साबित हो सकते हैं। कप्तान फाफ डु प्लेसी भी फॉर्म में लौट आये हैं जबकि रजत पाटीदार ने भी पांच अर्धशतक जमाये हैं। इंग्लैंड के विल जैक्स के जाने का आरसीबी पर असर नहीं पड़ा है चूंकि निचले क्रम पर दिनेश कार्तिक 195 की स्ट्राइक रेट से अधिक से रन बना रहे हैं। पिछले मैच में यश दयाल ने चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के सामने बेहतरीन आखिरी ओवर डालकर टीम को जीत दिलाई थी। वह इस लय को कायम रखना चाहेंगे।

टीमें:

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नांद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पावेल, टॉम कोहलर-केडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुश कोटियन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्युसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान। समय: मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: | बिना एलिमिनेटर खेले बाहर हो सकती है RCB! जानें आखिर क्या होगी वजह – Hindi News | Live News in Hind…
Next: | फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.