केशवाना रीको एरिया में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख रुपये से अधिक की जुआ राशि जब्त

केशवाना रीको एरिया में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख रुपये से अधिक की जुआ राशि जब्त

पनियाला थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केशवाना रीको एरिया स्थित रावत मार्केट से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 20 हजार 500 रुपये की जुआ राशि और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर … Read more

सरूंड थाना पुलिस की कार्रवाई, छह माह से पुलिस को चकमा दे रहा स्थाई वारंटी गिरफ्तार

सरूंड थाना पुलिस की कार्रवाई, छह माह से पुलिस को चकमा दे रहा स्थाई वारंटी गिरफ्तार

स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सरूंड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब छह माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रोहिताश (55) पुत्र बंशीधर, जाति अहीर, निवासी चुरी थाना सरूंड को उसके घर से गिरफ्तार किया। थानाधिकारी यशपाल सिंह के नेतृत्व … Read more

पावटा के पत्रकार प्रहलाद सैन प्रदेश स्तरीय सम्मान से सम्मानित

पावटा के पत्रकार प्रहलाद सैन प्रदेश स्तरीय सम्मान से सम्मानित

पावटा कस्बे निवासी पत्रकार प्रहलाद सैन पुत्र ओमप्रकाश नाई को उत्कृष्ट एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। ब्यावर स्थित साहू वाटिका में राजस्थान धरा न्यूज की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। प्रहलाद सैन लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में … Read more

कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज

कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज

अग्रवाल समाज समिति कोटपूतली की ओर से आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 की शुरुआत रविवार को विभिन्न बाल प्रतियोगिताओं के साथ हुई। अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं आरती कर किया। महोत्सव के पहले दिन अग्रवाल महिला मंडल … Read more

पावटा-प्रागपुरा में डीयूएसयू प्रत्याशी विजय शंकर मीणा का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर जोरदार अभिनंदन

पावटा-प्रागपुरा में डीयूएसयू प्रत्याशी विजय शंकर मीणा का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर जोरदार अभिनंदन

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ डीयूएसयू चुनाव में कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे विजय शंकर मीणा का दिल्ली से जयपुर जाते समय पावटा-प्रागपुरा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया। प्रागपुरा में फौजी कैफे एंड रेस्टोरेंट तथा पावटा में नवोदय मोड़ … Read more

महाराजा अग्रसेन जयंती पर होंगे विविध आयोजन

महाराजा अग्रसेन जयंती पर होंगे विविध आयोजन

अग्रवाल सेवा समिति रघुनाथपुरा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे ग्राम चौपाल के समीप समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यवाहक अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया … Read more

नवनिर्वाचित चेयरमैन मीना सैनी का जगह-जगह स्वागत

नवनिर्वाचित चेयरमैन मीना सैनी का जगह-जगह स्वागत

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन मीना सैनी एवं पार्षदों का रविवार को प्रागपुरा में विभिन्न स्थानों पर स्वागत-अभिनंदन किया गया। वार्ड 42 में जाटूका हॉस्पिटल के पास अंबेडकर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन मीना सैनी, कांग्रेस जिला महासचिव अजय सैनी, पार्षद ईद मोहम्मद उर्फ रिजवान कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि लोकेश यादव, रोहित मीणा सहित अन्य … Read more

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण: टोरड़ा गुजरान में 85 स्काउटर्स ले रहे प्रशिक्षण

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण: टोरड़ा गुजरान में 85 स्काउटर्स ले रहे प्रशिक्षण

राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ पावटा के तत्वावधान में टोरड़ा गुजरान स्थित भरतदास की बगीची में तृतीय, द्वितीय सोपान एवं निपुण/रोवर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ महंत मंगलदास महाराज ने ध्वजारोहण कर किया। शिविर में करीब 10 विद्यालयों के 85 स्काउटर्स भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि महंत मंगलदास महाराज ने स्काउटर्स को … Read more

किड़ारोद में माली सैनी समाज का सम्मान समारोह, पालिका बोर्ड का किया भव्य अभिनंदन

किड़ारोद में माली सैनी समाज का सम्मान समारोह, पालिका बोर्ड का किया भव्य अभिनंदन

माली सैनी महासभा अध्यक्ष पटेल रामसिंह सैनी के नेतृत्व में पालिका क्षेत्र के किड़ारोद में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की नव निर्वाचित चेयरमैन मीना सैनी, वाइस चेयरमैन सोमवती मीणा सहित सभी पार्षदों का माला, साफा एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विवाह समिति शाहपुरा के अध्यक्ष … Read more

दिल्ली के जंतर-मंतर पर गूंजा विरोध का स्वर, ओपी बायला के नेतृत्व में पावटा से पहुँचे कांग्रेस कार्यकर्ता

दिल्ली के जंतर-मंतर पर गूंजा विरोध का स्वर, ओपी बायला के नेतृत्व में पावटा से पहुँचे कांग्रेस कार्यकर्ता

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन में पावटा क्षेत्र की भी सक्रिय भागीदारी रही। कांग्रेस नेता ओपी बायला के नेतृत्व में पावटा उपखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। दिल्ली रवाना होने … Read more

गांधी-शास्त्री जयंती पर पंसारी धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा, महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान

गांधी-शास्त्री जयंती पर पंसारी धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा, महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान

पावटा कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पंसारी धर्मशाला में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम पूर्व विधायक सुभाष शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं गिरधारी लाल स्वामी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर … Read more

एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश

एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश

जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देश एवं जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ दो दिवसीय ‘एरिया डोमिनेशन अभियान’ चलाकर व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जिलेभर में वांछित, आदतन एवं असामाजिक तत्वों के संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए 157 आरोपियों को गिरफ्तार … Read more

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

पावटा कस्बे के कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका अध्यक्ष मीना देवी के मुख्य आतिथ्य एवं उपाध्यक्ष सोमवती मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर गांधी एवं शास्त्री के चित्रों … Read more

पीएम श्री विद्यालय में मना श्री कृष्ण भोग सप्ताह, बच्चों ने लिया पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद

पीएम श्री विद्यालय में मना श्री कृष्ण भोग सप्ताह, बच्चों ने लिया पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद

प्रागपुरा कस्बे में हाइवे की सर्विस लाइन स्थित महात्मा गांधी पीएम श्री राजकीय विद्यालय, प्रागपुरा में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं विविधतापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को विद्यालय में ‘श्री कृष्ण भोग सप्ताह’ उत्साह और आनंद के … Read more

अनुसूचित जाति कल्याण दिवस पर आवासियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

अनुसूचित जाति कल्याण दिवस पर आवासियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा महात्मा बुद्ध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में समाज कल्याण सप्ताह के तहत शुक्रवार कोटपूतली में डाबला रोड स्थित स्वयंसिद्धा आश्रम में अनुसूचित जाति कल्याण दिवस मनाया गया। जिला कलक्टर के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ सामाजिक जागरूकता एवं नशामुक्ति का संदेश दिया … Read more