News Chakra

हाईवे पर सकतपुरा के पास हुआ हादसा…

न्यूज़ चक्र, नीमराना (रमेशचंद्र) । शाहजहांपुर के पास नेशनल हाईवे 48 पर सकतपुरा गांव के नजदीक शुक्रवार को बाइक सवार नाना और दोयति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर नाना श्रीराम प्रजापत निवासी कुतीना की मौत हो गई, जबकि दोयति गंभीर रूप से घायल हो गई।

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौके पर मौत

हादसे की सूचना पर नेशनल हाईवे 1033 की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल लड़की को नीमराना निजी अस्पताल में भेजा गया, जबकि मृत व्यक्ति का शव शाहजहांपुर सीएचसी में रखवाया गया।

1033 एम्बुलेंस के कर्मचारी मोनू ने बताया कि सकतपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति श्री राम प्रजापत (55) पुत्र मोहनलाल प्रजापत निवासी कुतीना की मौत हो गई, जबकि उनकी दोयति गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जबकि घायल युवती का इलाज नीमराना निजी अस्पताल में चल रहा है।

Categories:
Avatar photo
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।