सोमवार, अक्टूबर 13, 2025
होमRajasthan NewsNeemranaनाघोडी गांव में कुत्तों के हमले में घायल हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर,...

नाघोडी गांव में कुत्तों के हमले में घायल हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर, ग्रामीणों ने बचाया

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना उपखंड के नाघोडी गांव में एक दर्दनाक घटना में कुछ कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। गांव के लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुत्तों से बचाकर घायल मोर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

img 20250525 wa004612380115203084863135

डॉ. अरविंद कुमार ने मोर का इलाज किया और उसे दवाएं दीं। इसके बाद मोर को समाजसेवी विनोद कुमार सेन, ऋषि सैनी, सुमित सैनी पंछी प्रेमियों द्वारा गौशाला में ले जाकर उसका आगे का इलाज किया गया।

img 20250525 wa00454949517268888091868

ग्रामीण सुरेंद्र कुमार प्रजापत, और मोनू प्रजापत, व गौशाला मेंबर ने घायल मोर को बचाकर अस्पताल ले जाकर उसका इलाज करवाया।

ग्रामीणों की तत्परता से मोर की जान बचाई गई। बाद में घायल मोर को फॉरेस्टर अशोक कुमार वन विभाग को सुपुर्द किया गया। अब मोर की देखभाल वन विभाग द्वारा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments