Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • WPL 2024 | RCB के सामने पस्त हुई मुंबई इंडियंस, शानदार जीत के साथ ही मिली प्लेऑफ में एंट्री
  • SPORTS

WPL 2024 | RCB के सामने पस्त हुई मुंबई इंडियंस, शानदार जीत के साथ ही मिली प्लेऑफ में एंट्री

News Chakra March 13, 2024

Royal Challengers Bangalore team (RCB)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम (pic credit: X)

Loading

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) की दिग्गज एलिस पेरी (15 रन पर छह विकेट और नाबाद 40 रन) के हरफनमौला खेल के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore, RCB)ने मंगलवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League, WPL) टी20 में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। मुंबई की पारी को 19 ओवर में 113 रन पर समेटने के बाद आरसीबी ने 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर ग्रुप चरण में अपने अभियान का अंत तीसरी स्थान पर किया। टीम की यह आठ मैचों में चौथी जीत है। 

मुंबई की टीम पांच जीत के साथ अभी दूसरे स्थान पर है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) सात मैच में इतने ही अंक के साथ पहले स्थान पर है। इन तीनों टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। प्लेयर ऑफ द मैच पेरी (Elyce Perry) ने चार ओवर में 15 रन पर छह विकेट चटकाकर डब्ल्यूपीएल इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाने के बाद 38 गेंद में पांच चौके और एक छक्का लगाकर नाबाद 40 रन बनाने के साथ ऋचा घोष के साथ 53 गेंद में 76 रन की अटूट साझेदारी कर टीम की जीत पक्की की। ऋचा 28 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 36 रन का योगदान दिया।

ऐसा रहा खेल 

मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज (26) और संजीवन संजना (30) ने छह ओवर में 43 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन पेरी ने इसके बाद शानदार गेंदबाजी कर मैच पर आरसीबी की पकड़ बना दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति ने मैथ्यूज और शबनम इस्माइल के खिलाफ चौके जड़े। इस बीच सोफी मोलिन्यू (नौ रन) को जीवनदान मिला लेकिन वह इसका फायदा उठाने में विफल रही। मैथ्यूज ने उन्हें जबकि नेट सिवर ब्रंट ने स्मृति को आउट मैच में मुंबई की वापसी करायी। दोनों का कैच चोटिल यास्तिका भाटिया की जगह खेल रही विकेटकीपर प्रियंका बाला ने लपका।

गेंद से कमाल करने के बाद पेरी छठे ओवर में नैट सिवर ब्रंट के खिलाफ चौका और छक्का लगाकर पावरप्ले में टीम का स्कोर दो विकेट पर 39 रन पहुंचाने में सफल रही। अगले ही ओवर में शबनिम इस्माइल ने सोफी डिवाइन को चलता किया।  पेरी और ऋचा घोष ने अगले कुछ ओवरों में सभल कर बल्लेबाजी की। इस दौरान नौवें ओवर में इस्माइल की गेंद पर ऋचा को जीवनदान मिला। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 11वें ओवर में सिवर ब्रंट के खिलाफ चौका और छक्का लगाकर रनगति को तेज किया। इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने आसानी से मुंबई के गेंदबाजों के खिलाफ गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया। 

ऐसे दर्ज की जीत 

ऋचा ने पूजा वस्त्राकर के खिलाफ 15वें ओवर में छक्का लगाया जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर पेरी ने चौका लगाकर टीम की जीत पर मुहर लगा दी। इससे पहले मुंबई के लिए मैथ्यूज ने शुरुआती ओवरों में आक्रामक तेवर दिखाते हुए चार चौके और दो छक्के जड़े। उन्होंने तीसरे ओवर में रेणुका सिंह के खिलाफ चौका और छक्का लगाया। संजना ने सोफी मोलिनेक्स पर दो चौके लगाये। सोफी डिवाइन ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर मैथ्यूज को आउट कर आरसीबी को पहली सफलता दिलायी।

यह भी पढ़ें

संजना ने इस गेंदबाज के खिलाफ चौका और फिर छक्का लगाया। पैरी ने इसके बाद लगातार अंतराल पर छह विकेट झटके। उन्होंने संजना और हरमनप्रीत कौर को आउट कर मुंबई का स्कोर नौ ओवर में तीन विकेट पर 65 रन कर दिया। उन्होंने इसके बाद 11वें ओवर में अमेलिया केर (दो) और अमनजोत कौर (चार) को पवेलियन की राह दिखायी। इस गेंदबाज ने अपने आखिरी ओवर में पूजा वस्त्राकर (छह) और  सिवर ब्रंट (10) को आउट कर मुंबई की वापसी की राह मुश्किल कर दी।  प्रियंका बाला ने 18 गेंद में नाबाद 19 रन बनाकर टीम के स्कोर को 113 रन तक पहुंचाया।

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Musheer Khan on Tendulkar | ‘सचिन सर को बड़े स्क्रीन पर देखकर प्रेरणा मिली’, विदर्भ के खिलाफ धाकड़ बल…
Next: IPL 2024 | बतौर कप्तान IPL 2024 में हार्दिक पांड्या की एंट्री, सोशल मीडिया शेयर की प्रैक्टिस की तस्व…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1740921095-17742595357213663515570485095809.jpg
  • Top news

पावटा में निस्वार्थ सेवा का सम्मान: सुभाष चौक की सफाई में जुटे राजू वाल्मिकी का अभिनंदन

Rajesh Kumar Hadia March 23, 2026
image_editor_output_image-213165271-17742405562528125802083169886462.jpg
  • Top news

पावटा :- एससी/एसटी-ओबीसी युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बना यूजीसी कानून

Rajesh Kumar Hadia March 23, 2026
image_editor_output_image-1349453952-17741972470137305187898365410154.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026
image_editor_output_image-1609700733-17741950027813511061026917958493.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ को मिलेगी रेलवे की सौगात, रेवाड़ी-जयपुर नई रेल लाइन का सर्वे शुरू

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.