स्वर्णकार व्यापारी से हथियार की नोंक पर लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। अलवर से कोटपूतली लौट रहे एक स्वर्णकार व्यापारी को नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। वारदात सोमवार देर रात चतुर्भुज पुलिस चौकी के पास हुई, जब दो बाईक सवार बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी रुकवाकर उस पर हमला कर दिया। हथियार की नोक पर उन्होंने व्यापारी से जेवरात से भरा बैग और 2 लाख 32 हजार रुपए की नकदी लूट ली।

स्वर्णकार व्यापारी से हथियार की नोंक पर लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, पीड़ित स्वर्णकार व्यापारी अलवर से कोटपूतली की ओर जा रहा था, तभी बीच रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोका। जैसे ही व्यापारी गाड़ी से उतरा, बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट कर जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोटपूतली और बानसूर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। 

स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।