Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Shakib Al Hasan World Cup 2023 | एंजेलो मैथ्यूज के मामले के बाद शाकिब अल हसन हुए वर्ल्ड कप से बाहर, …
  • SPORTS

Shakib Al Hasan World Cup 2023 | एंजेलो मैथ्यूज के मामले के बाद शाकिब अल हसन हुए वर्ल्ड कप से बाहर, …

News Chakra November 7, 2023
Shakib-Al-Hasan-World-Cup-2023-एंजेलो-मैथ्यूज-के.webp

Shakib Al Hasan ruled out of the World Cup 2023.

शाकिब अल हसन और एंजेलो मैथ्यूज

Loading

नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) में बीते सोमवार को बांग्लादेश और श्रीलंका (BAN vs SL) के बीच मुकाबला खेला गया। जहां बांग्लादेश ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में तब बवाल हुआ जब एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) को शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan Ruled Out of WC) की अपील पर टाइम आउट करार देते हुए आउट घोषित किया। हालांकि, इन सबसे अलग चीज़ यह बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन अब टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 

बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट में अब तक अपने आठ लीग मुकाबले खेल लिए हैं। टीम का अब आखिरी मैच  और उनका अंतिम मैच ऑस्ट्रेलिया से होना है। इससे पहले बांग्लादेश टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शाकिब को टूर्नामेंट के 38वें मैच में श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर चोट लग गई थी। इसी वजह से अब वह अपनी टीम के लिए अंतिम लीग मुकाबला में नहीं खेल पाएंगे।

Shakib Al Hasan ruled out of the World Cup 2023. pic.twitter.com/lEyobiyj9G

— Johns. (@CricCrazyJohns) November 7, 2023

श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए शाकिब अल हसन अपनी इसी पारी के दौरान बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट पहुंचा बैठे थे। मुकाबले के बाद उनकी उंगली का एक्स-रे हुआ, जहां फ्रैक्चर की पुष्टि की गई। जिसकी वजह से अब बाएं हाथ का यह ऑलराउंडर आखिरी लीग गेम खेलने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

यह भी पढ़ें

बता दें कि, श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में 280 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, शाकिब अल हसन ने अपनी टीम के लिए एक बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 65 गेंदों में 82 रन बनाए थे। जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल थे। हालांकि, बांग्लादेश पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है। ऐसे में टीम को कप्तान के बाहर जाने से ज़्यादा नुकसान नहीं होगा। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: AUS vs AFG LIVE World Cup 2023 | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का किया फैस…
Next: Afganistan Highest Scores | विश्व कप में अफगानिस्तान ने खड़ा किया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर, ऑस्ट्रेलिय…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-381402076-17712433727675797247093085918626.jpg
  • Top news

पावटा कस्बे में पुलवामा के शहीदों की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 55 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1396236103-17712336217114639382830582917375.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के आसपुरा में ग्राम पंचायत का विधिवत शुभारंभ

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.