Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Sara and Shubhman Gill Photo | सारा तेंदुलकर बोलीं- मेरा X पर कोई एकाउंट नहीं, कई लोग कर रहे मेरे ना…
  • SPORTS

Sara and Shubhman Gill Photo | सारा तेंदुलकर बोलीं- मेरा X पर कोई एकाउंट नहीं, कई लोग कर रहे मेरे ना…

News Chakra November 23, 2023
Sara-and-Shubhman-Gill-Photo-सारा-तेंदुलकर-बोलीं-मेरा.webp

Deepfake, Sara Tendulkar, Shubhman Gill, Sachin Tendulkar

सारा तेंदुलकर व शुभमन गिल की डीपफेक फोटो

Loading

मुंबई : डीपफेक तस्वीरों के वायरल होने के बाद सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपनी ओर से सफाई देते हुए कहा है कि शुभमन गिल के साथ एक फोटो तैयार करके इस तकनीक का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस तरह से इसका उपयोग किया जाना काफी चिंताजनक है। मेरी एक तस्वीर डीपफेक करके वायरल की जा रही है, जो हकीकत से मिलों दूर है।

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ उनकी फोटो को जोड़ने की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि सोशल मीडिया एक्स पर उनका कोई अकाउंट नहीं है। वहां जो भी अकाउंट दिखाई दे रहे हैं, वे पैरोडी अकाउंट हैं। ऐसे में एक्स प्रबंधन से अनुरोध है कि वह इन फर्जी अकाउंट्स को हटाएगा और उनके नाम से लोगों को गुमराह करने से बचाएगा।

 

 सारा तेंदुलकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि हमारे सुख-दुख और दैनिक गतिविधियों को साझा करने के लिए सोशल मीडिया हम सभी के लिए एक अद्भुत जगह है। हालांकि कुछ लोग इस तकनीक का दुरुपयोग करना शुरू कर रहे हैं। यह काफी चिंताजनक है। कुछ चीजें तो हकीकत से इतनी दूर है कि उन पर लोगों को सफाई देने के लिए आना पड़ रहा है।

सारा तेंदुलकर ने कहा है कि मेरा एक्स पर कोई अकाउंट नहीं है। मेरी कुछ तस्वीरों को लेकर वहां जो भी अकाउंट बनाए गए हैं, वे पैरोडी से कम नहीं हैं। उनके नाम का इस्तेमाल करके लोग उनके फैंस को गुमराह कर रहे हैं। उनको इस बात की उम्मीद है कि एक्स प्रबंधन इस पर गौर करेगा और उनके नाम वाले फर्जी अकाउंट्स को बंद करेगा। 


Deepfake, Sara Tendulkar, Shubhman Gill, Sachin Tendulkar
सारा तेंदुलकर अपने भाई अर्जुन के साथ

आपको बता दें कि सारा की एक तस्वीर उनके छोटे भाई अर्जुन के साथ खींची गई थी और यह तस्वीर सोशल मीडिया में मौजूद थी। उनके भाई की जगह शुभमन गिल की फोटो लगाकर करके कुछ लोग उसे सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं। इसी तरह की घटना के बाद सारा तेंदुलकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि इस तरह की कोई सच्चाई नहीं है। लोगों को परेशान करने और बेवजह अफवाहें बनाने के लिए सोशल मीडिया में वायरल की जा रही हैं। ऐसी चीजों से लोगों को बचना चाहिए।

आपको याद होगा कि सारा से पहले अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और कैटरीना कैफ की डीपफेक तस्वीरें वायरल हुईं थीं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक वीडियो डीपफेक करके बनाया गया था, जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे थे।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: इंतजार हुआ खत्म! रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Next: KOTPUTLI: चुनाव प्रचार थमने से पहले प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, भाजपा के प्रचार में आए शिंदे

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

img-20260406-wa00423408589987932700133.jpg
  • Top news

पावटा के कुनेड़ में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भव्य स्वागत, जीएल यादव के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-73253859-17754692672028419454736623870524.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में भाजपा स्थापना दिवस धूमधाम से मना

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.