Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND Vs AUS 3rdT20I | ग्लेन मैक्सवेल का शतक पड़ा गायकवाड़ पर भारी, आस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर जीता …
  • SPORTS

IND Vs AUS 3rdT20I | ग्लेन मैक्सवेल का शतक पड़ा गायकवाड़ पर भारी, आस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर जीता …

News Chakra November 28, 2023
IND-Vs-AUS-3rdT20I-ग्लेन-मैक्सवेल-का-शतक-पड़ा.webp

Glenn Maxwell

PTI Photo

Loading

गुवाहाटी. आक्रामक बल्लेबाजी के पर्याय ग्लेन मैक्सवेल के 48 गेंद में नाबाद 104 रन की मदद से आस्ट्रेलिया ने बेहद रोमांचक तीसरे टी20 मैच में मंगलवार को भारत को आखिरी गेंद पर पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में वापसी की। गेंदबाजी के दौरान आखिरी ओवर में 30 रन लुटाने वाले मैक्सवेल ने बल्लेबाजी में इसकी पूरी भरपाई करते हुए एक समय असंभव दिख रहे 223 रन के लक्ष्य तक आस्ट्रेलिया को पहुंचाया। पहले दोनों मैच हार चुकी आस्ट्रेलिया को आखिरी दो ओवर में 43 रन चाहिये थे।

कप्तान मैथ्यू वेड ने 19वें ओवर में अक्षर पटेल को एक छक्का और एक चौका लगाया जबकि विकेटकीपर ईशान किशन की चूक से चार रन बाय के रूप में मिले। अब आखिरी ओवर में 22 रन की जरूरत थी और हाल ही में वनडे विश्व कप में दोहरा शतक जड़कर आस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान पर ऐसी ही चमत्कारिक जीत दिलाने वाले मैक्सवेल ने प्रसिद्ध कृष्णा को तीसरी गेंद पर छक्का और आखिरी तीन गेंदों पर चौके जड़ते हुए टीम को पांच विकेट पर 225 रन तक पहुंचा दिया। मैक्सवेल ने 48 गेंद में आठ चौकों और आठ छक्कों की मदद से 104 रन बनाये। उन्होंने अपना शतक 47 गेंद में पूरा करके आस्ट्रेलिया के लिये सबसे तेज टी20 शतक के जोश इंगलिस और आरोन फिंच के रिकॉर्ड की बराबरी की। वेड ने 28 और विश्व कप फाइनल के नायक ट्रेविस हेड ने 35 रन की पारी खेली।

That’s that from the third T20I, Australia win by 5 wickets.

The five match series now stands at 2-1.#INDvAUS @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/3a2wbpIHPV

— BCCI (@BCCI) November 28, 2023

इससे पहले रूतुराज गायकवाड़ के 57 गेंद में नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने तीन विकेट पर 222 रन बनाये थे। गायकवाड़ ने अपनी पारी में 13 चौके और सात छक्के लगाये और आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का यह पहला शतक था। गायकवाड़ ने 20वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की गेंदों की जमकर धुनाई करते हुए 30 रन बनाये। कप्तान मैथ्यू वेड का अनियमित आफ स्पिनर को 20वां ओवर देने का फैसला गलत साबित हुआ।

यह भी पढ़ें

अतिरिक्त उछाल और स्विंग वाले विकेट पर पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई भारतीय टीम की शुरूआत धीमी रही। फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल (छह) और ईशान किशन (0) सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 39 रन बनाये जिसमें दो छक्के और पांच चौके शामिल थे। अपना पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज आरोन हार्डी ने उन्हें पवेलियन भेजा। गायकवाड़ ने मोर्चा संभालते हुए पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाई। धीमी शुरूआत के लिये अमूमन आलोचना झेलने वाले गायकवाड़ ने बेहद आक्रामक पारी खेलकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। आखिरी छह ओवरों में उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाये। उन्होंने पहला पचासा 32 गेंद में और अगला 20 गेंद में पूरा किया। उन्होंने आखिरी ओवर में मैक्सवेल को छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इस ओवर में उन्होंने दो छक्के और लगाकर भारत को 220 के पार पहुंचाया। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AUS 3rd T20 | भारत के खिलाफ आज के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया करेगा टीम में बदलाव, सीरीज बचाने की…
Next: Mukesh Kumar Wedding Photos | टीम इंडिया के गेंदबाज मुकेश कुमार ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.