Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs SA 2nd Test | केपटाउन में होगी भारतीय तेज गेंदबाजों की परीक्षा, एलन डोनाल्ड ने बताया कैसे मिल…
  • SPORTS

IND vs SA 2nd Test | केपटाउन में होगी भारतीय तेज गेंदबाजों की परीक्षा, एलन डोनाल्ड ने बताया कैसे मिल…

News Chakra December 31, 2023
IND-vs-SA-2nd-Test-केपटाउन-में-होगी-भारतीय.webp

Allan Donald on Indian Bowlers

एलन डोनाल्ड

Loading

केपटाउन: महान क्रिकेटर एलन डोनाल्ड (Allan Donald) का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के दौरान गेंदबाजी के लिए अच्छी पिच पर भारतीय तेज गेंदबाज (Indian Bowler) संयमित नहीं थे और न्यूलैंड्स में बल्लेबाजों के मुफीद पिच पर उन्हें इसकी काफी ज्यादा जरूरत होगी जिस पर स्पिनरों (Spinners) की भूमिका नहीं के बराबर होगी।  

भारत को सेंचुरियन की पिच पर पहले टेस्ट में पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा जिस पर तेज उछाल और काफी ‘लेटरल मूवमेंट’ था। अपनी पीढ़ी के खतरनाक तेज गेंदबाजों में शुमार डोनाल्ड ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि दक्षिण अफ्रीका ने शायद परिस्थितियों को बेहतर तरीके से पढ़ा, इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने गेंद पांच या 5.5 मीटर तक पिच की और पिच को अपना काम करने दिया।”  

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने एक चीज भारत से बेहतर की, वे इस चीज में काफी संयमित रहे और उन्होंने दूसरी पारी में शॉर्ट गेंद का थोड़ा अधिक इस्तेमाल किया।” डोनाल्ड ने महज 72 टेस्ट में 330 विकेट चटकाये हैं और उन्हें लगता है कि भारतीय गेंदबाज चीजें होने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए एक खिलाड़ी (प्रसिद्ध कृष्णा) ने पदार्पण किया था। मुझे लगा कि (जसप्रीत) बुमराह, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने काफी ज्यादा चीजें होने दीं। वे काफी जल्दी शॉर्ट गेंद डालने लगे और फिर अपनी लेंथ गंवा बैठे जिससे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने फायदा उठाया।”  

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘केपटाउन में काफी मुश्किल होगी, दोनों टीमें काफी ऊर्जा से भरी होगी। केपटाउन में दोनों टीमों के आक्रमण की परीक्षा होगी।” केपटाउन की पिच सेंचुरियन से ज्यादा मुश्किल कैसे होगी? इस पर उन्होंने कहा, ‘‘आपको केपटाउन में ज्यादा रचनात्मक होना होगा क्योंकि विकेट काफी ज्यादा सपाट है और भागीदारियां बढ़ेंगी जिससे यह काफी मुश्किल टेस्ट होगा।” डोनाल्ड ने कहा कि अगर भारत को बराबरी हासिल करने का मौका तलाशना है तो उन्हें नयी गेंद का समझदारी से इस्तेमाल करना होगा।  

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे ज्यादा जोर नयी गेंद पर होगा क्योंकि पारंपरिक रूप से अगर न्यूलैंड्स में दक्षिण पश्चिम की हवा बहेगी तो इससे पिच सूख जायेगी। मुझे नहीं लगता कि पिच टर्न होगी।” और यह आकलन भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए अच्छी खबर नहीं है जिनके बेंच पर रहने की उम्मीद है। डोनाल्ड ने कहा, ‘‘हो सकता है बाद में स्पिनरों के लिए पिच थोड़ी मददगार हो जाये लेकिन ऐसा नहीं होने वाला। भारत स्पिनरों को नहीं उतारेगा। लेकिन पहली पारी की गेंदबाजी से आपको फायदा मिल सकता है। अगर आप नयी गेंद को थोड़ा ज्यादा पिच करें और पहले 25 से 30 ओवर तक स्विंग करने की कोशिश करें तो ऐसा हो सकता है।”  



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ram mandir : रामभक्तों से मोदी की अपील, साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया है तो थोड़ा इंतजार और करें
Next: कोटपूतली : मुक्तिलाल मोदी को किया याद, असहाय व जरूरतमंद बच्चों को मिले गर्म कपड़े

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1873423058-17751511584133103019815004083371.jpg
  • Top news

बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image2029245825-17751468784562654237356345630346.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1002858776-17751457634644055512870009216405.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.