कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ठेका प्रथा के विरोध में सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग को लेकर जिलेभर के नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के सफाईकर्मियों का आंदोलन सोमवार को तेज हो गया। वाल्मीकि सेना के बैनर तले सैकड़ों सफाईकर्मियों ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने जेजेएम घोटाले सहित जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने सोमवार को कोटपूतली स्थित आरटीएम होटल में आयोजित जिला स्तरीय प्रेस वार्ता में राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के करीब ढाई साल के कार्यकाल को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार ने … Read more

पावटा उपखंड अधिकारी राजस्व मामलों में अव्वल, अभिभाषक संघ ने दी बधाई

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। राजस्थान में राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के बीच पावटा उपखंड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट डॉ. साधना शर्मा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मार्च 2026 में जिले कोटपूतली-बहरोड़ के राजस्व न्यायालयों में सर्वाधिक मामलों का निस्तारण कर पावटा न्यायालय ने … Read more

पावटा में एनएच-48 पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार करते समय अधेड़ की मौत

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बालाजी मेघा मार्ट के सामने बस स्टैंड के पास सड़क पार करते समय एक अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय घीसाराम शर्मा निवासी सरूण्ड के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अर्पणा गुप्ता ने इंडेन गैस एजेंसी का किया निरीक्षण

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिला कलक्टर अर्पणा गुप्ता ने शुक्रवार को पावटा स्थित इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण कर एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, अवैध भंडारण एवं काला बाजारी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान रसद विभाग के अधिकारी और गैस एजेंसी संचालक भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गैस सिलेंडरों की … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पुलिस स्थापना दिवस की तैयारियां, एसपी सतवीर सिंह ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिले में आगामी 16 अप्रैल को आयोजित होने वाले राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बड़ा हादसा टला: प्लाईबोर्ड से भरा ट्रेलर डिवाइडर पार कर पलटा

जिले के प्रागपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार अल सुबह जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। प्लाईबोर्ड से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पलट गया, लेकिन गनीमत रही कि उस समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर श्रद्धांजलि व रक्तदान कार्यक्रम

कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष, पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता तारा पूतली के नेतृत्व में शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य बाजार चौराहे स्थित फुले स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने शहीद गोवर्धन गुर्जर को दी श्रद्धांजलि

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इन्द्राज गुर्जर ने शुक्रवार को बानसुर क्षेत्र के ग्राम दामोदर का बास (छिंड़) पहुंचकर शहीद गोवर्धन गुर्जर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अम्बेडकर जयंती का भव्य आयोजन

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिले में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समिति के संयोजक एडवोकेट सुबेसिंह … Read more

हाइवे पर हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

कस्बे से होकर गुजर रहे दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रघुनाथपुरा के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार बालाजी आश्रम, बहरोड़ निवासी विष्णुनाथ दास पुत्र मुंशीहरण … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रेलर भिड़ंत में 2 की मौत, 21 घायल

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हो गए। हादसा कोटपूतली स्थित राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के सामने बने पुल पर रात करीब 11:30 बजे हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्राप्त … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। कांग्रेस एससी विभाग के संगठनात्मक सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के मुद्दों को धार देने के उद्देश्य से राजधानी नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी भवन में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा एससी विभाग के राष्ट्रीय … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान की शुरुआत

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान के तहत मंगलवार को जिलेभर के विद्यालयों में विशेष विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिला एवं सैशन न्यायाधीश रवि शर्मा के निर्देशन में कोटपूतली न्याय क्षेत्र के समस्त न्यायिक अधिकारियों ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए विद्यार्थियों … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिला एसपी सतवीर सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिला कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार 07 अप्रैल को जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह की अध्यक्षता में जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में एसपी सतवीर सिंह ने गत वर्ष की तुलना में अपराध आंकड़ों … Read more