शुक्रवार, अक्टूबर 10, 2025
होमSPORTSTribute to Dattajirao Gaikwad | पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ को टीम ने...

Tribute to Dattajirao Gaikwad | पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ को टीम ने किया याद, बांह में काली प…

Indian cricket team's tribute to Dattajirao Gaikwad

भारतीय क्रिकेट टीम की दत्ताजीराव गायकवाड़ को श्रद्धांजलि

Loading

राजकोट: भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ की याद में बांह में काली पट्टी बांधी।भारत के लिए 1951 से 1962 के बीच 11 टेस्ट खेलने वाले दत्ताजीराव का 13 फरवरी को निधन हो गया था। वह भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर थे।

दत्ताजीराव पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच अंशुमन गायकवाड़ के पिता थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले एक बयान में कहा, ‘‘टीम इंडिया भारत के पूर्व कप्तान और देश के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर की याद में बांह पर काली पट्टी पहनेगी जिनका हाल में निधन हो गया था। ” 

दत्ताजीराव गायकवाड़ का क्रिकेट का सफर 

बता दें भारतीय टीम ने पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ ने साल 1952 और 1961 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट खेले थे। उन्होंने 1959 में इंग्लैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की थी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 1952 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया और उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 1961 में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ था।

यह भी पढ़ें

 

गायकवाड़ ने रणजी ट्रॉफी में 1947 से 1961 तक बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 47.56 की औसत से 3139 रन बनाए, जिसमें 14 शतक शामिल थे। उनका सर्वोच्च स्कोर 1959-60 सत्र में महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 249 रन था। वह 2016 में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर बने थे। उनसे पहले पहले दीपक शोधन भारत के सबसे अधिक उम्र वाले टेस्ट क्रिकेट थे। पूर्व बल्लेबाज शोधन का 87 वर्ष की आयु अहमदाबाद में निधन हुआ था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)



PC : enavabharat

News Chakra

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments