पावटा क्षेत्र की पाथरेड़ी गौशाला में आज होगी अहम समीक्षा बैठक

पावटा उपखंड के ग्राम पाथरेड़ी स्थित बाबा भोमिया गौशाला में शुक्रवार, 7 अगस्त को प्रातः 10 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में गौसंरक्षण, गौशाला विकास और समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल, राजस्थान गौसेवा समिति के जिलाध्यक्ष एवं नीलका धाम के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्रीराम … Read more

पावटा में दो माह बाद भी बस स्टॉप का समाधान नहीं, देवांश सिंह ने सरकार का खटखटाया दरवाजा

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर प्रागपुरा और पावटा के बीच यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी बस ठहराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं अधिवक्ता देवांश सिंह ने एक बार फिर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन विभाग को दूसरा ज्ञापन भेजकर … Read more

पावटा कस्बे में राधे-राधे की जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच निकली कलश यात्रा

पावटा कस्बे के घंटाघर स्थित प्राचीन श्री सीताराम मंदिर बुधवार को भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा। सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर भ्रमण किया, जिससे पूरा कस्बा भक्ति … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

आगामी वर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती तथा जन्म शताब्दी से जुड़े विशेष आयोजनों के तहत पुलिस थाना सरुण्ड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और विभिन्न सुरक्षा विषयों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (आईपीएस) के … Read more

पावटा क्षेत्र के जल प्रहरी दीपसिंह ने भाजपा संगठन महामंत्री से मुलाकात कर प्रधानमंत्री मोदी की पुस्तक भेंट की

पानी-पेड़ आपके द्वार अभियान एवं पानी-किसानी-जवानी संवेदना यात्रा के संयोजक, पर्यावरणविद्, जल प्रहरी एवं नंगे पैर यात्री दीप सिंह शेखावत ने भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री अजय कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दीप सिंह शेखावत ने अपनी नंगे पैर जल एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता यात्रा का विस्तृत विवरण प्रस्तुत … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अनुष्का ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, NEET में AIR-58 पर हुआ नागरिक अभिनंदन

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG)-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 58 प्राप्त करने वाली तथा राजस्थान के महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाली कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम भांकरी की प्रतिभाशाली छात्रा अनुष्का चौधरी का मंगलवार को उनके पैतृक निवास पर नागरिक अभिनंदन किया गया। एडवोकेट देवांश सिंह के नेतृत्व … Read more

पावटा के खेलना में पौधरोपण कर जगाई पर्यावरण चेतना

समाजसेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके राज्य स्तरीय सम्मानित भामाशाह गुलजारी लाल असवाल ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए ग्राम खेलना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक … Read more

नीट पेपर लीक और छात्र हितों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री व प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर के निर्देश पर बुधवार को जिला मुख्यालय कोटपूतली में पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक प्रकरण, छात्रों से जुड़े मुद्दों तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित गिरफ्तारी के … Read more

महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने से एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ड्यूटी से हटाए गए, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने के कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने एडिशनल डीसीपी (उत्तर-पूर्व) संदीप लांबा को प्रदर्शन स्थल की ड्यूटी से हटा दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्हें उनके मूल पदस्थापन पर वापस भेज दिया गया है। हालांकि, … Read more

पावटा क्षेत्र के जीएल यादव को डिजिटल लर्निंग अभियान में मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पावटा कस्बे के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ निवासी गिरधारी लाल यादव (जीएल यादव) को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण अभियान के तहत दौसा जिले का जिला समन्वयक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ तथा … Read more

पावटा के प्रागपुरा में मोहर्रम बना कौमी एकता की मिसाल, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा कस्बा

हजरत इमाम हुसैन एवं कर्बला के 72 शहीदों की याद में शुक्रवार को प्रागपुरा कस्बे में मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस पूरे अकीदत, एहतराम और भाईचारे के माहौल में निकाला गया। जुम्मे की नमाज अदा होने के बाद शाही जामा मस्जिद मोहर्रम चौक से मातमी धुनों, ढोल-ताशों और “या हुसैन-या अब्बास” की सदाओं के बीच जुलूस … Read more

पावटा के भाग्यश्री लाइब्रेरी में नशामुक्ति की शपथ कार्यक्रम

पावटा अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर प्रागपुरा कस्बे स्थित भाग्यश्री लाइब्रेरी में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन सहप्रभारी जीएल यादव के नेतृत्व में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं को नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। इस … Read more

बानसूर पुलिस ने दो बदमाश दबोचे, फायरिंग कांड का खुलासा

बानसूर थाना पुलिस ने फायरिंग की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा (.315 बोर) एवं कैंपर वाहन भी बरामद किया है। दोनों आरोपी ग्राम शाहपुर में एक युवक पर जानलेवा फायरिंग के मामले में फरार … Read more

पावटा के कवि कन्हैयालाल भ्रमर को वियतनाम में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, सपत्नीक हुए सम्मानित

पावटा कस्बा निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि कन्हैयालाल भ्रमर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में 19 से 23 जून तक आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में उन्हें “वियतनाम सद्भावना सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। वहीं उनकी धर्मपत्नी भगवती देवी को “वियतनाम मैत्री सम्मान-2026” प्रदान … Read more

शाहजहांपुर पुलिस का महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शाहजहांपुर थाना परिसर एवं पुस्तकालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एंटी रोमियो स्क्वॉड एवं महिला सुरक्षा टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, चेन स्नैचिंग की रोकथाम तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी … Read more