कोटपूतली में सीएस सुधांश पंत से नहीं मिलने दिया तो भड़के ग्रामीण व अभिभाषक संघ, कलेक्ट्रेट गेट पर जड़ा ताला

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली।  राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत के मंगलवार को कोटपूतली दौरे के दौरान उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कुछ ग्रामीणों और कोटपूतली जिला अभिभाषक संघ के प्रतिनिधियों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई। प्रशासनिक बेरुखी से नाराज़ ग्रामीणों व अधिवक्ताओं ने विरोध में कलेक्ट्रेट कार्यालय के … Read more

छात्रा पूजा यादव ने महाविद्यालय का किया नाम रोशन

छात्रा पूजा यादव ने महाविद्यालय का किया नाम रोशन

न्यूज चक्र, कोटपूतली। शहर के राजकीय एलबीएस पी.जी. महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग से अध्ययन प्राप्त पूजा पुत्री राकेश कुमार यादव ने सत्र 2024-25 में एमएससी फाइनल में महाविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा यादव ने वर्ष 2022 में बीएससी में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से गोल्ड मेडल प्राप्त किया। … Read more

मुख्य सचिव सुधांशु पंत पहुंचे कोटपूतली, जिला अधिकारियों के साथ बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़ चक्र। मुख्य सचिव सुधांशु पंत कोटपूतली पहुंचे हैं। जहां कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। मुख्य सचिव फिलहाल कोटपूतली कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल,  एडीएम ओ पी सहारण, एसपी राजन दुष्यंत सहित जिले के तमाम … Read more

फौलादपुर की बेटी मंजू यादव ने हरियाणा शिक्षा विभाग में राजनीति विज्ञान के पद पर पाया चयन

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव की बेटी मंजू यादव ने अपनी मेहनत और लगन से एक नया मुकाम हासिल किया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में राजनीति विज्ञान के लेक्चर पद पर मंजू यादव का चयन हुआ है। यह सफलता उन्होंने दूसरे प्रयास में प्राप्त की है। मंजू … Read more

ईलिट ग्लोबल स्कूल गोनेड़ा में हनुमान जयंती पर हुआ भव्य समारोह, छात्रों ने दिखाया उत्साह

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। गोनेड़ा गांव स्थित ईलिट ग्लोबल स्कूल में शनिवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भगवान गणेश … Read more

कोटपूतली: ससुराल पक्ष से परेशान युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, रेस्क्यू टीम बुलाई गई

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के कुजोता गांव में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ससुराल पक्ष से परेशान होकर निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक की पहचान नीमकाथाना निवासी के रूप में हुई है, जिसका ससुराल कुजोता गांव में है। घटना की सूचना पर DYSP राजेंद्र बुरड़क, तहसीलदार रामधन … Read more

आईटीएमएस सेमिनार: उद्यमियों के लिए बेहतर टैक्स प्रबंधन की सुविधा

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) वृत्त शाहजहांपुर संभाग भिवाड़ी के अधिकारियों द्वारा नीमराना रीको ऑफिस में एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार एकीकृत कर प्रणाली (आई टीएमएस) के ई-ऑफिसर मॉड्यूल पर चर्चा की गई। आईटीएमएस पोर्टल की जानकारी सेमिनार में आईटीएमएस पोर्टल … Read more

प्रतापसिंहपुरा स्कूल में हुआ विकास कार्यों का उद्घाटन

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना नगरपालिका क्षेत्र के प्रतापसिंहपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हीरो मोटर कॉर्प कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नीमराना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज और विशिष्ट अतिथि के रूप में नीमराना रीको के वरिष्ठ प्रबंधक राहुल भट्ट, … Read more

कोटपूतली एलबीएस महाविद्यालय  में वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह आज, डिप्टी सीएम होंगे अतिथि

कोटपूतली एलबीएस महाविद्यालय  में वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह आज, डिप्टी सीएम होंगे अतिथि

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली, 9 अप्रैल 2025 । लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, कोटपूतली में आज दिनांक 9 अप्रैल 2025 को वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह प्रातः 11 बजे आरंभ होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. सिंह ने जानकारी दी कि समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उप … Read more

कोटपूतली: सफर से पहले मौत से सामना, बे’बस यात्री

खासकर सांवरिया और दीवान होटल के सामने अवैध टैक्सी स्टैंड यात्रियों और राहगीरों के लिए एक स्थायी खतरा बन चुका है। कई बार इन जगहों पर हादसे हो चुके हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं निकला है। Read More…

खानपुर अहीर में तेज गति से गाड़ी चलाने पर गाड़ी दीवार से टकराई

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र)। खानपुर अहीर में घुमाव पर गाड़ी चालक का बिगड़ा संतुलन नाली से होते हुए दीवार से टकराई। मुंडावर उपखंड क्षेत्र के खानपुर अहिर गांव में आज मंगलवार शाम चार बजे हरियाणा से अलवर की तरफ जा रही गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से नाली में फंसने के बाद दीवार से टकरा गई। ग्रामीणों … Read more

भाजपा नेता ज्ञान देव आहूजा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं S.C. समाज के लोगों ने दिया ज्ञापन

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के द्वारा में मंदिर में दर्शन करने के बाद रामगढ़ पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा के द्वारा अलवर में श्री राम मंदिर में गंगाजल छिड़कने के बाद मामला गरमाया हुआ है। राजस्थान नेताप्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा अलवर के करणी माता मंदिर एवं श्री राम मंदिर में … Read more

नीमराना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत ।

नीमराना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत ।

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) शाहजहांपुर से नीमराना की तरफ सोमवार देर शाम को आ रहे बाइक सवार युवक को जनकसिंहपुरा के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान युवक की मौत हो गई। नीमराना थाने के ए. एस. आई राजकमल यादव ने बताया कि नीमराना हाईवे पर जनकसिंहपुरा गांव के समीप … Read more

नीमराना अभिभाषक संघ ने नये अधिवक्ताओं का किया सम्मान

      न्यूज चक्र(रमेशचंद्र) नीमराना अभिभाषक संघ के द्वारा बार काउंसलिंग ऑफ राजस्थान में तीन अधिवक्ताओं का रजिस्ट्रेशन होने पर सोमवार को लड्डू बांटे गए। बार काउंसलिंग का राजस्थान में पंजीयन होने वाले अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह नफेसिंह यादव सचिव बार एसोसिएशन नीमराना के द्वारा किया गया। नफेसिंह यादव ने बताया कि बार काउंसलिंग आफ राजस्थान … Read more

नीमराना में जनरल स्टोर की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

    न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना औद्योगिक क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार रात एक जनरल स्टोर की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरी दुकान जलकर नष्ट हो गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। दुकान मालिक गिर्राज प्रसाद ने बताया कि उन्होंने रात 10 बजे दुकान बंद … Read more