कांसली–शुक्लावास मार्ग क्षतिग्रस्त, धरने पर ग्रामीण, भारी वाहन बंद करने की मांग

कोटपूतली उपखंड क्षेत्र के कांसली–शुक्लावास मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क क्षतिग्रस्त होने, अवैध परिवहन और सुरक्षा खतरे को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कांसली से शुक्लावास के बीच लगभग छह किलोमीटर लंबा यह मार्ग दोनों गांवों और आसपास की … Read more

कोटपूतली: किसानों का पुरजोर विरोध, अन्नदाता हुंकार रैली का आव्हान

कोटपूतली किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का मामला, कोटपूतली में हुई किसान महापंचायत की बैठक न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। प्रस्तावित कोटपूतली–किशनगढ़ ग्रीन फ़ील्ड एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने मोरीजावाला धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर साफ कहा कि भारत गांवों का देश है, … Read more

कोटपूतली पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत की कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली–बहरोड़ देवेंद्र विश्नोई के सुपरविजन में क्षेत्र में चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस थाना कोटपूतली ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को पकड़ा और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी। अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी रणसिंह को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। … Read more

रालसा द्वारा संचालित मोबाईल वैन को किया रवाना, दूरस्थ ग्रामीणों ईलाकों में विधिक जानकारियां पहुंचाने का करेगी कार्य

रालसा द्वारा संचालित मोबाईल वैन को किया रवाना, दूरस्थ ग्रामीणों ईलाकों में विधिक जानकारियां पहुंचाने का करेगी कार्य

कोटपूतली, 01 दिसम्बर 2025. जिला एवं सैशन न्यायाधीश शिवानी सिंह द्वारा सोमवार को रालसा द्वारा संचालित मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डिम्पल जंडैल ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा राज्य में मोबाईल वैन का संचालन किया जा रहा हैं। जिसके द्वारा दूरस्थ … Read more

विधायक हंसराज पटेल पहुंचे पाली, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र के शादी समारोह में हुए शामिल

कोटपूतली । कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल रविवार को पाली पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सुपुत्र श्रेयांश राठौड़ के विवाह समारोह में शिरकत की। विधायक पटेल ने नवविवाहित दंपति को जीवनभर के साथ, स्नेह और पारस्परिक सम्मान से भरे सुखद दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परिजनों को भी शुभकामनाएं प्रेषित करते … Read more

हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ लादेन गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 17 गिरफ्तार—7 वाहन जब्तएमएलए स्टिकर लगी लावारिश स्कॉर्पियो भी मिली

कोटपूतली-बहरोड़। जिले की बहरोड़ सदर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ लादेन और उसकी गैंग के सक्रिय अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 वाहन जब्त किए हैं। पुलिस को विक्रम गैंग की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद यह संयुक्त अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार, जयपुर रेंज आईजी, … Read more

बोलेरो व अल्टो में भीषण भिड़ंत, अल्टो चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

विराटनगर। जयपुर–अलवर नेशनल हाईवे संख्या 248-ए पर सोमवार देर रात खातोलाई के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बोलेरो कार और अल्टो कार में आमने-सामने की भिड़ंत में अल्टो कार सवार चालक रविंद्र पुत्र बद्री प्रसाद सैनी (45 वर्ष) निवासी शाहपुरा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि … Read more

14 वर्षीय बालक कृष्ण कुम्हार 12 दिन से लापता, पुलिस के हाथ खाली

पीड़ित परिवार ने एसपी व जिला कलेक्टर से लगाई गुहार विराटनगर। कस्बे के निकटवर्ती कुहाड़ा गांव का 14 वर्षीय बालक कृष्ण कुम्हार रहस्यमयी परिस्थियों में पिछले 12 दिनों से लापता है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस-प्रशासन की लापरवाही के कारण आज तक बच्चे का कोई सुराग तक नहीं लग पाया है। परिजनों … Read more

नगर परिषद ने फिर चलाया पिला पंजा, मुख्य मार्गों से हटाया अतिक्रमण

कोटपुतली-बहरोड़। नगर परिषद कोटपूतली ने 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को एक बार फिर अवैध अतिक्रमणों पर सख्त कार्रवाई की। परिषद की टीम—जिसमें अधिशाषी अभियंता, सहायक अग्निशमन अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक और अन्य कार्मिक शामिल थे रहे। मैन चौराहा से लालचंद मोरीजावाला धर्मशाला होते हुए पुतली कट तक अभियान चलाया। इस … Read more

जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने को एसपी बिश्नोई ने दिए सख्त निर्देश

कोटपूतली-बहरोड़। जिले में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई (आईपीएस) की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी, थानाधिकारी, चौकी प्रभारी, रीडर सहित डीएसटी, डीएसबी, एजीटीएफ, एमओबी, साइबर, डीटीसी और एसटीटी … Read more

हेलीकॉप्टर से भात न्यूतने की अनोखी उड़ान, कैरली गांव में बना यादगार पल

विराटनगर। उपखंड के कैरली गांव में बुधवार को भात निमंत्रण की परंपरागत रस्म का बेहद अनोखा और यादगार रूप देखने को मिला। स्थानीय निवासी एवं सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य जयसिंह यादव ने अपने बेटे कृष्ण सिंह की शादी से पहले भात न्यूतने के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव के पास उतरा, … Read more

भिवाड़ी में पुलिस–गौ तस्कर मुठभेड़: चार कुख्यात तस्कर दबोचे, एक गाय बरामद

भिवाड़ी में पुलिस–गौ तस्कर मुठभेड़: चार कुख्यात तस्कर दबोचे, एक गाय बरामद

न्यूज़ चक्र/भिवाड़ी। भिवाड़ी में कल देर रात पुलिस और गौ–तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। गौरक्षकों को सूचना मिली थी कि एक पिकअप में गायों को ठूंसकर हरियाणा ले जाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही गौरक्षक सक्रिय हुए और आरटीओ ऑफिस क्षेत्र में घेराबंदी कर पिकअप को रोक … Read more

शहीद श्रवणसिंह तंवर की पुण्यतिथि पर तिरंगा यात्रा, गाँव में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब

न्यूज़ चक्र/कोटपूतली। शहीद श्रवणसिंह तंवर की पुण्यतिथि पर मंगलवार को ग्राम नरसिंहपुरा में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। सुबह शिवालय से शुरू हुई यह यात्रा शहीद स्मारक तक पहुँची, जहाँ गाँव के लोगों ने शहीद को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। सैकड़ों की संख्या में शामिल ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों ने हाथों … Read more

छीतोली में ब्लास्टिंग विरोध का धरना समाप्त: विधायक के आश्वासन पर बनी सहमति, सात दिन तक खनन और ब्लास्टिंग पर रोक

विराटनगर।ग्राम छीतोली में ब्लास्टिंग के विरोध में चल रहा दो दिवसीय धरना आज सोमवार को समाप्त हो गया। विधायक कुलदीप धनकड़ के आश्वासन पर विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया।ग्रामीण रविवार को आबादी के निकट पहाड़ी में हो रही ब्लास्टिंग के खिलाफ लामबंद होकर धरने पर बैठे थे। … Read more

पिकअप की टक्कर से गिरे दो बिजली के खंभे, कई मकानों को नुकसान, बड़ा हादसा टला

न्यूज़ चक्र/बर्डोद।  कस्बे के मुख्य बाजार रास्ते पर घण्टाघर और पोस्ट ऑफिस के बीच सोमवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक नहीं, बल्कि दो खंभे टूटकर जमीन पर गिर पड़े। खंभों के … Read more