जिला परिवहन कार्यालय में वर्ल्ड रिमेंबरेंस डे पर सड़क हादसा पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

कोटपूतली-बहरोड़। जिला परिवहन कार्यालय कोटपूतली में रविवार को वर्ल्ड रिमेंबरेंस डे पर सड़क दुर्घटनाओं में असमय जान गंवाने वाले लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित करना रहा। जिला परिवहन अधिकारी सुनील कुमार सैनी ने बताया कि … Read more

आजाद चौक पर चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापना की मांग तेज, ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

कोटपूतली-बहरोड़। कस्बे के ऐतिहासिक आजाद चौक पर अमर शहीद, स्वतंत्रता सेनानी और महान क्रांतिकारी पं. चन्द्रशेखर आजाद की आदमकद प्रतिमा लगवाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने रविवार को विधायक हंसराज पटेल से मिलकर ज्ञापन सौंपा और मांग की कि राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद … Read more

धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

कोटपूतली-बहरोड़। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कोटपूतली-बहरोड़ जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस जवानों के साथ स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ देवेन्द्र विश्नोई भी मौजूद रहे और उन्होंने शिविर की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक … Read more

जेद्दा में गूंजेगा कोटपूतली-बहरोड़ का नाम, वासु यादव करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोटपूतली-बहरोड़। जिले के फौलादपुर गांव के युवा तीरंदाज वासु यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव ने भारतीय तीरंदाजी टीम में चयनित होकर क्षेत्र, जिला और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वासु अब एशिया कप आर्चरी स्टेज-3 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 8 से 15 दिसम्बर 2025 तक जेद्दा (सऊदी अरब) में आयोजित होगी। … Read more

कोटपूतली के सब्जी विक्रेता की किस्मत चमकी, पंजाब दिवाली बम्पर लॉटरी में जीते 11 करोड़ रुपये

न्यूज़ चक्र/कोटपूतली। कहते हैं किस्मत कब, कहाँ और कैसे पलट जाए, कोई नहीं जानता — ऐसा ही हुआ कोटपूतली के एक साधारण सब्जी विक्रेता के साथ। पंजाब राज्य लॉटरी के दिवाली बम्पर 2025 के पहले इनाम का विजेता बना है कोटपूतली निवासी अमित सेहरा। 32 वर्षीय अमित की आमदनी रोज़ सड़क किनारे सब्जी की रेहड़ी … Read more

नीमराना में धूमधाम से मना श्याम जन्मोत्सव, भक्तों की उमड़ी भीड़*

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना के जयपुर हाईवे स्थित श्याम मंदिर में शनिवार रात्रि को श्याम बाबा जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। श्याम प्रेमी रमेश जांगिड़ और लोकेश भारद्वाज ने बताया कि जन्मोत्सव के तहत श्याम बाबा का अलौकिक … Read more

हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार, महिलाओं के वेश में निकाली परेड

न्यूज़ चक्र/नीमकाथाना। डाबला पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अनोखे तरीके से परेड कराई। पुलिस ने आरोपियों को महिलाओं के वेश में डाबला कस्बे के मुख्य मार्गों से परेड करवाई। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते और गिड़गिड़ाते नजर आए। परेड को देखने के लिए … Read more

रामगढ़ का युवक 24 दिन से लापता, पुलिस के हाथ अब तक खाली

न्यूज़ चक्र/कोटपूतली। ग्राम पंचायत रायकरणपुरा के रामगढ़ निवासी निशांत यादव (पुत्र सुरेश चंद यादव) पिछले 24 दिनों से लापता है। परिजन और ग्रामीण पुलिस की धीमी कार्यवाही से नाराज़ हैं, जबकि पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई है। परिजनों के अनुसार, निशांत 6 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे कंप्यूटर सेंटर जाने … Read more

राष्ट्रीय रेजांगला पवित्र माटी कलश यात्रा बानसूर पहुंची यादव महासभा और समाज ने किया भव्य स्वागत

न्यूज़ चक्र/बानसूर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राष्ट्रीय रेजांगला पवित्र माटी कलश यात्रा बुधवार को बानसूर पहुंची, जहां समाज के लोगों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत कर यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया। यात्रा के आगमन पर बानसूर कस्बे के मुख्य चौक-चौराहों और प्रमुख स्थलों पर अखिल भारतीय यादव महासभा, राजस्थान यादव महासभा एवं राजस्थान … Read more

पुलिसकर्मी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई

एएसआई रामकिशन गुर्जर का बीमारी के चलते निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर न्यूज़ चक्र/विराटनगर।जिला कोटपूतली-बहरोड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित क्राइम ब्रांच परिवाद शाखा में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रामकिशन गुर्जर का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ … Read more

प्रागपुरा के सरकारी विद्यालय में साइबर फ्रॉड एवं वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचने और डिजिटल सुरक्षा के गुर सिखाए गए न्यूज़ चक्र/प्रागपुरा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एवं नाबार्ड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आरोह फाउंडेशन द्वारा प्रागपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजिटल … Read more

हाईवे पर हादसे का मंजर — रफ्तार ने छीना नियंत्रण, पुलिया से नीचे जा गिरा ट्रेलर

न्यूज़ चक्र/कोटपूतली । दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम ग्राम पूतली पुलिया के पास रफ्तार का कहर देखने को मिला। दिल्ली से जयपुर की दिशा में जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करता हुआ पुलिया से नीचे जा गिरा। जोरदार धमाके की आवाज से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत … Read more

बस में करंट लगने से लगी भीषण आग, दर्जनभर मजदूर झुलसे — आधा दर्जन जयपुर रेफर

न्यूज़ चक्र/शाहपुरा। जयपुर ग्रामीण जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव के पास सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक बस विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे बस में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने … Read more

ग्राम पंचायत रायकरणपुरा में सफाई व्यवस्था बदहाल, कचरा पात्रों के आसपास फैल रही गंदगी

न्यूज़ चक्र/कोटपूतली। ग्राम पंचायत रायकरणपुरा में सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह अव्यवस्थित नजर आ रही है। पंचायत क्षेत्र में करीब 10 स्थानों पर कचरा पात्र लगाए गए हैं ताकि ग्रामवासी स्वच्छता बनाए रख सकें, लेकिन पंचायत प्रशासन व सफाई ठेकेदारों की लापरवाही के चलते ये कचरा पात्र कई दिनों से खाली नहीं किए जा … Read more

मनोज यादव बने युवा यादव महासभा राजस्थान के प्रदेश सचिव

बानसूर। बानसूर क्षेत्र के समाजसेवी मनोज यादव को युवा यादव महासभा राजस्थान का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा की गई। संगठन ने उनकी सक्रियता, समाजसेवा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मनोज यादव लंबे समय से सामाजिक … Read more