कोटपूतली: अपहरण, मारपीट, अश्लील वीडियो… करोड़ों की फिरौती की मांग

प्रॉपर्टी व्यापारी के अपहरण की पुलिस ने खोली परतें, चार गिरफ्तार न्यूज़ चक्र, कोटपूतली-बहरोड़। शहर में दिनदहाड़े अपहरण, मारपीट और फिरौती की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 12 दिसंबर की है, जब प्रॉपर्टी कारोबारी कैलाश विजयवर्गीय को मंदिर से पूजा कर लौटते समय जबरन अगवा … Read more

अरावली से प्रकृति व जीवन सुरक्षित, इसे बचाईए

कोटपूतली में अरावली संरक्षण पर कार्यशाला, विद्यार्थियों को समझाया अरावली का महत्व न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। अरावली जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत हमारी अरावली, हमारी जिम्मेदारी कार्यक्रम के तहत श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, नांगल पंडितपुरा में युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में … Read more

हरसौरा थाना पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

न्यूज़ चक्र कोटपूतली-बहरोड़। हरसौरा थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा छिंड गांव में अज्ञात चोरों द्वारा की गई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पीड़ित कालूराम गुर्जर निवासी जयसिंहपुरा छिंड ने 23 … Read more

कोटपूतली में ट्रांसपोर्ट व्यापारी का अपहरण, पुलिस की मुस्तैदी देख व्यापारी को सड़क पर छोड़ भागे आरोपी

कोटपूतली के डेंटल कॉलेज के समीप की घटना, पुलिस की मुस्तैदी की हो रही तारीफ न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर में सोमवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब कार सवार करीब दस अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया। बदमाश पहले व्यापारी के ऑफिस में घुसे, जमकर तोड़फोड़ की … Read more

कोटपूतली जिले में ‘अधूरे मापदंड’ के साथ दौड़ रही बाल वाहिनियां, कार्यवाही में 13 जप्त

विराट नगर प्रशासन के औचक निरीक्षण में परिवहन शर्तों का उल्लंघन करते मिली बाल वाहिनियां सवाल-  बच्चों की जान से खिलवाड़ क्यों ? न्यूज़ चक्र, कोटपूतली-बहरोड़। क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बाल वाहिनियों के विरुद्ध विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी कर … Read more

विराट नगर: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर गौपूजन कार्यक्रम आयोजित

न्यूज़ चक्र, विराटनगर। ग्राम खोरी स्थित परमानंद धाम गौशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर पशुपालन विभाग की ओर से गौपूजन एवं गौ माता के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना को लेकर हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संत हरिओम दास के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पंडित पवन … Read more

शहीद की पुण्यतिथि पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, 400 मरीज लाभान्वित

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली-बहरोड़। निकटवर्ती ग्राम मोलाहेड़ा में रविवार को शहीद बहादुर सिंह की 54वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक हंसराज पटेल ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक पटेल ने कहा कि राष्ट्र की सेवा … Read more

कोटपूतली दौरे पर रहे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, कहा- बजट में घोषित 73 प्रतिशत घोषणाएं लगभग पूरी

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ने कोटपूतली में आयोजित की प्रेस वार्ता, सरकार के 2 साल के कार्यकाल का साझा किया लेखा-जोखा न्यूज़ चक्र, कोटपूतली-बहरोड़। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कोटपूतली में आयोजित प्रेस वार्ता में राजस्थान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों … Read more

कोटपूतली में 21 दिसंबर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, दर्जनों साधु संतों का होगा आगमन

लक्ष्मी नगर स्थित आरएमएस प्रतिष्ठान प्रांगण होगा कथा स्थल, 20 दिसंबर को विशाल कलश यात्रा न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के लक्ष्मी नगर स्थित आरएमएस प्रतिष्ठान प्रांगण (कथा स्थल) पर श्रीमद् भागवत कथा एवं कलश यात्रा के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धार्मिक आयोजन को सुव्यवस्थित, भव्य एवं … Read more

कोटपूतली : इंक्रेडिबल इंडिया थीम से सजा हंस इंटरनेशनल स्कूल का मंच

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से बटोरी तालियां, अतिथियों ने की जमकर तारीफ न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। हंस इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव शुक्रवार को भव्य और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। “इंक्रेडिबल इंडिया” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारत की विविध भाषाओं, वेशभूषाओं, लोककलाओं और नृत्य परंपराओं की … Read more

कोटपूतली: जिला अभिभाषक संघ के चुनाव सम्पन्न, बजरंग लाल शर्मा (द्वितीय) अध्यक्ष निर्वाचित

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली, 12 दिसम्बर 2025। जिला अभिभाषक संघ कोटपूतली की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। सुबह 10 बजे मतदान शुरू होते ही जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की आवाजाही बढ़ गई। शुरुआती दो घंटों में 110 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जबकि दोपहर बाद मतदान ने रफ्तार … Read more

कांसली–शुक्लावास मार्ग क्षतिग्रस्त, धरने पर ग्रामीण, भारी वाहन बंद करने की मांग

कोटपूतली उपखंड क्षेत्र के कांसली–शुक्लावास मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क क्षतिग्रस्त होने, अवैध परिवहन और सुरक्षा खतरे को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कांसली से शुक्लावास के बीच लगभग छह किलोमीटर लंबा यह मार्ग दोनों गांवों और आसपास की … Read more

कोटपूतली: किसानों का पुरजोर विरोध, अन्नदाता हुंकार रैली का आव्हान

कोटपूतली किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का मामला, कोटपूतली में हुई किसान महापंचायत की बैठक न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। प्रस्तावित कोटपूतली–किशनगढ़ ग्रीन फ़ील्ड एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने मोरीजावाला धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर साफ कहा कि भारत गांवों का देश है, … Read more

कोटपूतली पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत की कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली–बहरोड़ देवेंद्र विश्नोई के सुपरविजन में क्षेत्र में चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस थाना कोटपूतली ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को पकड़ा और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी। अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी रणसिंह को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। … Read more

रालसा द्वारा संचालित मोबाईल वैन को किया रवाना, दूरस्थ ग्रामीणों ईलाकों में विधिक जानकारियां पहुंचाने का करेगी कार्य

रालसा द्वारा संचालित मोबाईल वैन को किया रवाना, दूरस्थ ग्रामीणों ईलाकों में विधिक जानकारियां पहुंचाने का करेगी कार्य

कोटपूतली, 01 दिसम्बर 2025. जिला एवं सैशन न्यायाधीश शिवानी सिंह द्वारा सोमवार को रालसा द्वारा संचालित मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डिम्पल जंडैल ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा राज्य में मोबाईल वैन का संचालन किया जा रहा हैं। जिसके द्वारा दूरस्थ … Read more