कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज, 1.61 लाख का भरा मायरा

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों ने सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने ही थाने में वर्षों से कार्यरत सफाईकर्मी की बेटियों की शादी में मायरा (भात) भरकर परिवार का सहारा बने। पुलिसकर्मियों की इस पहल से क्षेत्र में खाकी की संवेदनशील छवि सामने आई है। जानकारी के अनुसार … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी

जिले में प्रागपुरा कस्बे के जाटूका मोहल्ला और अंबेडकर कॉलोनी को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर जलभराव और कीचड़ की समस्या के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पर जमा गंदे पानी और कीचड़ से आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासी … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रागपुरा थाना क्षेत्र के बीट कांस्टेबल शीशराम यादव और आसूचना अधिकारी रितेश चौधरी को निलंबित कर दिया है। दोनों पर अवैध खनन की गतिविधियों की सूचना समय पर उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचाने और … Read more

पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध

पावटा कस्बे निवासी डॉ. उपेन्द्र भारद्वाज को डॉ. एस. आर. राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर से पीएचडी (आयुर्वेद) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने स्नातकोत्तर आयुर्वेद संस्थान के शल्य तंत्र विभाग से अपना शोध कार्य पूर्ण किया। डॉ. भारद्वाज ने “अवबाहुक (फ्रोजन शोल्डर) के प्रबंधन में विद्धकर्म एवं अग्निकर्म की प्रभावशीलता का तुलनात्मक नैदानिक अध्ययन” … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पासपोर्ट सेवा केंद्र को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी, घंटों चला सर्च ऑपरेशन

जिले के कोटपूतली कस्बे में पुलिस थाने के निकट स्थित उप डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह धमकी भरा ई-मेल जयपुर स्थित सीआईडी मुख्यालय को प्राप्त हुआ था, जिसमें कोटपूतली के पासपोर्ट … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 पोकलेन मशीनें, 2 ट्रेलर व 2 डम्पर जब्त

कोटपूतली-बहरोड़ (राजेश कुमार हाडिया)। प्रागपुरा थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रामपुरा के बनाड़ी बांध क्षेत्र में देर रात खनन में प्रयुक्त कई मशीनों और वाहनों को जब्त किया। संयुक्त पुलिस कार्रवाई में 5 एलएनटी (पोकलेन) मशीनें, 2 ट्रेलर और 2 डम्पर को जब्त किया गया। … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी को श्रद्धांजलि, प्रागपुरा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम काठूवास में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी स्व. श्रीमती चलती देवी के निधन पर आयोजित शोक सभा में विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि स्व. चलती देवी का 27 फरवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद से गांव में … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सड़क हादसा, युवती की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल

जिले के प्रागपुरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा मांजूकोट से भूरीभड़ाज की ओर जाने वाले एमडीआर रोड पर हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के निशांत कुमार का यूपीएससी में सफलता पर भव्य स्वागत

जिले के बानसूर क्षेत्र के ग्राम नांगल भावसिंह निवासी किसान परिवार से आने वाले निशांत कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया 899वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनका साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाना प्रभारी भजनाराम का सम्मान

जिले के प्रागपुरा थाना परिसर में थाना प्रभारी भजनाराम का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया गया हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने उनके कार्यकाल में क्षेत्र में बनी शांति व्यवस्था और अपराधों में आई कमी की सराहना की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि थाना प्रभारी भजनाराम के प्रागपुरा … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में राजकोप सिटीजन ऐप के प्रचार के लिए जागरूकता अभियान

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राजकोप सिटीजन ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए बहरोड़ क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस थाना बहरोड़ क्षेत्र में रिक्शा पर बैनर लगाकर तथा ऑडियो संदेश के माध्यम से आमजन को जागरूक करने की पहल की गई। इस अभियान की शुरुआत बहरोड़ डीएसपी सचिन शर्मा द्वारा … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी महाअभियान “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत शनिवार को कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में कोटपूतली विधानसभा के ग्राम हांसियावास में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने ग्रामीणों और किसानों से संवाद करते हुए मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी … Read more

राजस्थान की राजधानी जयपुर में विनोद जाखड़ का भव्य स्वागत

राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष रहे विनोद जाखड़ को हाल ही में कांग्रेस आलाकमान द्वारा एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहली बार राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचने पर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जयपुर में … Read more

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

केमिकल से लगी आग पर काबू पाने का केवल दमकल ही सहारा। कंपनियों के पास भी नहीं है फायर फाइटिंग फोम न्यूज़ चक्र। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के केशवाना इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया। एरोमेटिक अलाइड कम्पनी में केमिकल से भरे दो टैंकरों में अचानक आग लगने के बाद एक के … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस एससी विभाग की प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली में आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नजर आया। पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगरपरिषद क्षेत्र के पुतली स्थित एक निजी कार्यालय पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर … Read more