पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हॉलीडे फन रिसोर्ट में सोमवार को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आरपीएससी एसआई- प्लाटून कमांडर परीक्षा शांति व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित उप-निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 जिले में कड़ी सुरक्षा, सख्त अनुशासन और उच्च स्तरीय पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। 05 व 06 अप्रैल को आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा में जिले के 23 परीक्षा केन्द्रों पर चार पारियों में हजारों अभ्यर्थियों ने भाग … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में भाजपा स्थापना दिवस धूमधाम से मना

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। प्रागपुरा कस्बे के गोपालदास मंदिर प्रांगण में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही, जहां संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापकों एवं महान नेताओं … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

कोटपूतली-बहरोड़ (राजेश कुमार हाडिया)। जिले के प्रागपुरा थाना परिसर में शुक्रवार शाम आमजन की समस्याओं के समाधान के लिये विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (IPS) 03 अप्रैल 2026 को सायं 04:00 बजे से 06:00 बजे तक स्वयं उपस्थित रहकर परिवादियों की शिकायतें सुनेंगे। यह जनसुनवाई वृत्त विराटनगर एवं उससे जुड़े … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के आदेशों की अनुपालना में गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (2018 बैच) की अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी का स्थान लिया है, जिनका तबादला जयपुर में स्टेट मिशन निदेशक (आजीविका परियोजनाएं एवं स्वयं … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। प्रागपुरा कस्बे में गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। श्री बालाजी नवयुवक मंडल एवं हनुमान जी मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह के तहत गढ़ी स्थित बालाजी मंदिर से क्यारी वाले हनुमान मंदिर तक विशाल कलश एवं श्रीराम ध्वजा … Read more

पावटा स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, स्कूटी-टैबलेट व नगद प्रोत्साहन से बढ़ाया हौसला

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पावटा में कक्षा 10वीं व 12वीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह संग्राम सिंह जी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में शानदार प्रदर्शन करने … Read more

पावटा में सैन समाज की बैठक, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। कस्बे में संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती को लेकर सैन समाज नवयुवक मंडल पावटा की बैठक मंगलवार रात्रि को आयोजित की गई। बैठक मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि … Read more

पावटा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजेगी भक्तिरस की धुन, मेले व कुश्ती दंगल के भव्य आयोजन

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर विभिन्न मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन, यज्ञ-हवन और विशाल भंडारों का आयोजन किया जाएगा। प्रागपुरा कस्बे में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी क्यारी वाले … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेखा यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त संग्रहित

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। निकटवर्ती ग्राम पंडितपुरा में बुधवार को सेवा, समर्पण और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। अहीर यादव फाउंडेशन की महिला प्रदेशाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रेखा यादव के जन्मदिन के अवसर पर पंचायत समिति कार्यालय में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ को मिली नई महिला कलक्टर: अपर्णा गुप्ता संभालेंगी कमान

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। राज्य सरकार द्वारा बुधवार तड़के जारी की गई 65 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में कोटपूतली-बहरोड़ जिले को नई जिला कलक्टर मिल गई हैं। लगभग 9 माह से जिले की कमान संभाल रहीं 2014 बैच की आईएएस अधिकारी प्रियंका गोस्वामी का तबादला जयपुर कर दिया गया है। उनके स्थान पर आईएएस … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में निराश्रित गौवंश का बढ़ता आतंक, हादसों से दहशत — स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में रोष

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा शहरी क्षेत्र के प्रागपुरा में इन दिनों निराश्रित गौवंशों की बढ़ती संख्या आमजन के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। बाजारों, मुख्य सड़कों और आवासीय इलाकों में खुलेआम घूम रहे सांड व अन्य पशु न केवल यातायात बाधित कर रहे हैं, बल्कि आए … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के गोवर्धनपुरा की हेनू यादव ने 12वीं विज्ञान में 98% अंक हासिल कर रचा इतिहास

गैलेक्सी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोवर्धनपुरा की प्रतिभाशाली छात्रा हेनू यादव पुत्री ओमप्रकाश यादव ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा घोषित 12वीं विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। हेनू की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल … Read more

पावटा में खेलना की रेहाना खान ने 12वीं में 94% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

निकटवर्ती गांव खेलना की होनहार छात्रा रेहाना खान पुत्री नवाब खान ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रेहाना खान ने कुल 500 में से 470 अंक हासिल … Read more

राजस्थान में 93.80% अंक लाकर भी जश्न न मना सकी ‘नकिता’

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम ने जहां प्रदेशभर में खुशियों की लहर दौड़ा दी, वहीं श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र के 7 KND गांव में एक परिवार के लिए यह परिणाम खुशी के साथ गहरे दुख का कारण बन गया। राजकीय उच्च माध्यमिक … Read more