हेमराज प्रजापत बने कुम्हार महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष

हेमराज प्रजापत बने कुम्हार महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष

कुम्हार महासभा राजस्थान ने संगठन को प्रदेशभर में मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ग्राम भौनावास, तहसील पावटा, जिला कोटपूतली-बहरोड़ निवासी हेमराज प्रजापत को महासभा का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश संरक्षक शिवभगवान सारडीवाल ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। हेमराज प्रजापत की नियुक्ति से समाज के लोगों में खुशी … Read more

भाई-बहन के प्रेम का पर्व भाई दूज पर पावटा-प्रागपुरा में छाई खुशियां

भाई-बहन के प्रेम का पर्व भाई दूज पर पावटा-प्रागपुरा में छाई खुशियां

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और अटूट विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को पावटा-प्रागपुरा कस्बे सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के चलते सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनके सुखी, … Read more

दीपोत्सव पर पावटा-प्रागपुरा में बिखरी खुशियों की रोशनी, उत्साह का माहौल

दीपोत्सव पर पावटा-प्रागपुरा में बिखरी खुशियों की रोशनी, उत्साह का माहौल

दीपों का पर्व दीपावली पावटा उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों और पावटा-प्रागपुरा कस्बे में उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान हर तरफ रोशनी, खुशियों और उत्सव का माहौल देखने को मिला। धनतेरस पर खरीदारी के साथ शुरू हुआ पर्व का सिलसिला भैया दूज तक जारी रहा। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों … Read more

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की पहल, रंग-बिरंगी रोशनी से निखरा बाजार

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की पहल, रंग-बिरंगी रोशनी से निखरा बाजार

दीपावली के अवसर पर पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र के बाजारों में इस बार रोशनी का अनूठा नजारा देखने को मिल रहा है। नगरपालिका की ओर से कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजारों और सड़कों पर करवाई गई विद्युत सजावट ने दीपोत्सव की खुशियों को दोगुना कर दिया है। शाम होते ही रंग-बिरंगी लाइटों और चमकती झालरों से … Read more

दीपावली पर पुलिस अधिकारी और चिकित्सकों ने किया जागरूक

दीपावली पर पुलिस अधिकारी और चिकित्सकों ने किया जागरूक

दीपावली पर रोशनी और आतिशबाजी के उत्साह के बीच सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रागपुरा पुलिस एवं पावटा राजकीय उपजिला अस्पताल के अधिकारियों ने आमजन को जागरूक करते हुए त्योहार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी है। प्रागपुरा थाना प्रभारी भजनाराम, अस्पताल के पीएमओ डॉ. रवि बंसल … Read more

दीपावली पर मिट्टी के दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे घर-आंगन

दीपावली पर मिट्टी के दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे घर-आंगन

दीपावली के त्योहार पर बाजारों में मिट्टी के दीयों की रौनक देखते ही बन रही है। पावटा और प्रागपुरा कस्बों के मुख्य बाजारों में कुम्हार समाज के दुकानदारों की ओर से तैयार किए गए आकर्षक एवं रंग-बिरंगे मिट्टी के दीपक ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। दीपावली की पूर्व संध्या पर दीये खरीदने के लिए … Read more

धनवंतरी जयंती पर भांकरी में आयुर्वेद पंचकर्म थेरेपी सेंटर का शुभारंभ

धनवंतरी जयंती पर भांकरी में आयुर्वेद पंचकर्म थेरेपी सेंटर का शुभारंभ

भगवान धनवंतरी जयंती के पावन अवसर पर कस्बे के ग्राम भांकरी में श्री बालेश्वर आयुर्वेदा पंचकर्म थेरेपी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धनवंतरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान प्राध्यापक गिरिराज प्रसाद शास्त्री एवं मुरारी गुरुजी ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद पार्षद … Read more

हर्षौल्लास से मनी धनवंतरी जयंती

हर्षौल्लास से मनी धनवंतरी जयंती

पावटा कस्बे के बीएल जांगिड़ मार्केट स्थित देवेश खादी भंडार पर शुक्रवार को भगवान धनवंतरी जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित गौरी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भगवान धनवंतरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम में राजकीय उपजिला अस्पताल के वरिष्ठ … Read more

धनतेरस पर पावटा के बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक चली खरीदारी

धनतेरस पर पावटा के बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक चली खरीदारी

दीपावली पर्व को लेकर पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र के बाजारों में धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही मुख्य बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम तक जारी रही। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, कपड़े, मिठाइयां, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल एवं सजावटी सामान की … Read more

नीरू कंवर 06 नवंबर को संभालेंगी सरपंच पदभार

नीरू कंवर 06 नवंबर को संभालेंगी सरपंच पदभार

पंचायत चुनाव में पावटा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सुदरपुरा ढाढ़ा के मतदाताओं ने नीरू कंवर को अपना सरपंच चुना है। नीरू कंवर पत्नी नागेन्द्र सिंह ने चुनाव में 1101 मत प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमित देवी को 90 मतों के अंतर से हराया। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी … Read more

स्वच्छता और रोशनी से निखरेगा पावटा-प्रागपुरा, बैठक आयोजित

स्वच्छता और रोशनी से निखरेगा पावटा-प्रागपुरा, बैठक आयोजित

दीपावली के त्योहार पर नगरपालिका क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और रोशनी से सराबोर बनाने के लिए पालिका प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को नगरपालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष मीना देवी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दीपावली से पूर्व शहरी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, सफाई व्यवस्था और विद्युत सजावट को लेकर … Read more

पावटा में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से रोजाना लग रहा जाम

पावटा में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से रोजाना लग रहा जाम

कस्बे की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रशासन की ओर से किए जा रहे दावे धरातल पर बेअसर साबित हो रहे हैं। अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के चलते पावटा में जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। बुधवार को कस्बे के मुख्य बाजार, छोटे अंडरपास, बड़ी … Read more

अनीता देवी ने सम्भाला सरपंच पद का कार्यभार

अनीता देवी ने सम्भाला सरपंच पद का कार्यभार

ग्राम पंचायत सुजातनगर में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच अनीता देवी ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों, पंचायतकर्मियों और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यभार संभालने के बाद अनीता देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। गांव में पेयजल, बिजली और … Read more

पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने किया साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण

पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने किया साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण यादगार और ज्ञानवर्धक रहा। विद्यालय के कक्षा 04 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने रीजनल साइंस सेंटर एंड साइंस पार्क पहुंचकर विज्ञान की दुनिया को करीब से देखा और विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से नई जानकारियां हासिल कीं। … Read more

पावटा की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित

पावटा की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित

पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत पावटा पंचायत समिति की 30 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना में गांवों की नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई। सरपंच पद के परिणामों में कहीं प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला तो कहीं विजेताओं … Read more