BREAKING : कोटपूतली मंडी मोड पर भिड़े कार- ट्रेलर, धमाके की आवाज सुन दौड़े पुलिसकर्मी

BREAKING : कोटपूतली नेशनल हाईवे पर हादसा, मंडी मोड़ -दीवान होटल के सामने भिड़े कार व ट्रेलर, धमाके की आवाज सुन दौड़े पुलिसकर्मी, ली घटना की जानकारी, नेशनल हाईवे पर जयपुर की ओर से आ रहे थे दोनों वाहन समाचार अपडेट… दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: गैस टैंकर बेकाबू होकर दूसरी लेन में घुसा, हाईवे … Read more

बानसूर बाईपास पर लावारिस हालत में मिले व्यक्ति की मौत

बानसूर बाईपास पर लावारिस हालत में मिले व्यक्ति की मौत

बानसूर, 7 मार्च। बानसूर बाईपास रोड पर एक व्यक्ति लावारिस हालत में पड़ा मिला, जिसे रोटी बैंक की निशुल्क एंबुलेंस सेवा की मदद से उपजिला अस्पताल बानसूर ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  मृतक की पहचान महेश कुमार यादव (40 वर्ष), निवासी टिकलीकाबास के रूप में हुई है। … Read more

कोटपूतली में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, विधायक ललित यादव का पुतला फूंका

कोटपूतली में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, विधायक ललित यादव का पुतला फूंका

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली और बहरोड़ बार एसोसिएशन ने मुंडावर विधायक ललित यादव के विवादास्पद बयान के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला, जिसके चलते उन्होंने विधायक के पुतले की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को आजाद चौक पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्रित हुए और … Read more

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया उप तहसील गंडाला का औचक निरीक्षण

कोटपुतली–बहरोड़, 6 मार्च। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने गुरुवार को उप तहसील गंडाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वहां किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कार्यालय में संधारित रजिस्टरों की जांच की और सभी रिकॉर्ड को अपडेट … Read more

नेशनल हाईवे-27 पर दर्दनाक हादसा: कार ट्रोले से टकराई, मची चीख पुकार

नेशनल हाईवे-27 पर दर्दनाक हादसा: कार ट्रोले से टकराई, मची चीख पुकार

न्यूज़ चक्र, (ए. )सिरोही। आबूरोड नेशनल हाईवे-27 पर गुरुवार अल सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार और ट्रोले की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे सहित छह लोगों के मौत की सूचना है। जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक दुर्घटना में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो घायलों ने … Read more

विक्रम भट्ट की ‘तुमको मेरी कसम’: प्रेम, विरासत और कानूनी लड़ाई की रोमांचक गाथा

विक्रम भट्ट की 'तुमको मेरी कसम': प्रेम, विरासत और कानूनी लड़ाई की रोमांचक गाथा

न्यूज़ चक्र, बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट, जो ‘राज़’, ‘1920’, ‘ग़ुलाम’ और ‘हॉन्टेड 3D’ जैसी हिट फ़िल्में दे चुके हैं, अब अपनी नई फ़िल्म ‘तुमको मेरी कसम’ के साथ दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 21 मार्च 2025 को रिलीज़ होगी और हाल ही में लॉन्च हुए इसके ट्रेलर … Read more

कोटपूतली: सरकारी कार्यालयों में आधार नामांकन केंद्र खुलेंगे, 15 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि

कोटपूतली: सरकारी कार्यालयों में आधार नामांकन केंद्र खुलेंगे, 15 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिले के नगरीय क्षेत्रों में आधार नामांकन एवं अद्यतन सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से 27 सरकारी कार्यालयों में आधार नामांकन केंद्र खोलने की योजना बनाई गई है। इन केंद्रों पर नामांकन एवं अपडेट कार्य संचालन के लिए योग्य ऑपरेटरों की नियुक्ति की जाएगी।  उप निदेशक, सूचना एवं प्रौद्योगिकी … Read more

कोटपूतली में DJ कोर्ट की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन जारी, 5 मार्च को बंद का आह्वान

कोटपूतली में DJ कोर्ट की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन जारी, 5 मार्च को बंद का आह्वान

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली में DJ कोर्ट (जिला एवं सत्र न्यायालय) की स्थापना की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन लगातार जारी है। कोटपूतली और बहरोड़ बार एसोसिएशन के बीच जारी गतिरोध अब तक नहीं सुलझ पाया है, जिसके चलते पिछले 21 दिनों से वकील हड़ताल पर हैं। इस आंदोलन के तहत मंगलवार को कोटपूतली … Read more

स्वर्णकार व्यापारी से हथियार की नोंक पर लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

स्वर्णकार व्यापारी से हथियार की नोंक पर लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। अलवर से कोटपूतली लौट रहे एक स्वर्णकार व्यापारी को नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। वारदात सोमवार देर रात चतुर्भुज पुलिस चौकी के पास हुई, जब दो बाईक सवार बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी रुकवाकर उस पर हमला कर दिया। हथियार की नोक पर उन्होंने व्यापारी से जेवरात से भरा बैग और 2 … Read more

बानसूर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, पांच लोग घायल

बानसूर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, पांच लोग घायल

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। बानसूर के हरसौरा रोड पर रामनगर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और रोटी बैंक की निःशुल्क एंबुलेंस व 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को … Read more

कोटपूतली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में

कोटपूतली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। पुलिस ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ … Read more

सोतानाला इंडस्ट्रीज एरिया में ग्रीन एरिया डेवलपमेंट की पहल, 6 बीघा जमीन पर होगा वृक्षारोपण

सोतानाला इंडस्ट्रीज एरिया में ग्रीन एरिया डेवलपमेंट की पहल, 6 बीघा जमीन पर होगा वृक्षारोपण

न्यूज़ चक्र, बहरोड़, 27 फरवरी। स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर भविष्य के संकल्प के साथ बहरोड़ के सोतानाला इंडस्ट्रीज एरिया में ग्रीन एरिया डेवलपमेंट की शुरुआत की गई। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक दुष्यंत राजन ने पौधारोपण कर इस अभियान की नींव रखी। इस मौके पर जिला कलक्टर … Read more

श्री श्याम शक्ति मंडल कोटपूतली ट्रस्ट की बैठक संपन्न, 5 मार्च को अखंड ज्योति पदयात्रा होगी रवाना

श्री श्याम शक्ति मंडल कोटपूतली ट्रस्ट की बैठक संपन्न, 5 मार्च को अखंड ज्योति पदयात्रा होगी रवाना

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। श्री श्याम शक्ति मंडल कोटपूतली ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को श्री श्याम मंदिर, कोटपूतली में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 5 मार्च को प्रातः 9 बजे श्री खाटू श्याम जी के दर्शन हेतु अखंड ज्योति पदयात्रा कोटपूतली मंदिर से रवाना होगी। इस पावन यात्रा को … Read more

कोटपूतली में खुलेगा डीजे कोर्ट, सरकार ने दिया विधानसभा में जवाब

कोटपूतली में खुलेगा डीजे कोर्ट, सरकार ने दिया विधानसभा में जवाब

बहरोड़ विधायक डॉ जसवंत यादव के प्रश्न पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने दिया जवाब, कहा बहरोड में डीजे कोर्ट के लिए हाई कोर्ट से अनुशंसा करेंगे न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिला कोटपूतली बहरोड में कोटपूतली व बहरोड के बीच डीजे कोर्ट के लिए चल रही खींचतान पर अब विराम लग सकता है। गुरुवार को … Read more

जिला कोटपूतली: ग्राम पंचायतों में गुरुवार से लगेंगे विशेष शिविर

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आगामी गुरुवार से विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कोटपूतली के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) बृजेश कुमार ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री शिविरों के तहत 27 फरवरी से 1 मार्च तक कई ग्राम पंचायतों में ये शिविर आयोजित किए जाएंगे।  शिविरों का आयोजन तहसीलवार विभिन्न स्थानों पर … Read more