पावटा में शिक्षक संघ सियाराम की नई कार्यकारिणी गठित

पावटा में शिक्षक संघ सियाराम की नई कार्यकारिणी गठित

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की पावटा उपशाखा की सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव रविवार दोपहर को संपन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी लक्ष्मीनारायण स्वामी तथा सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश चन्द्र यादव एवं राकेश अग्रवाल के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ कस्बे के किला ऊपर हनुमान मंदिर में पूरी की गई। चुनाव … Read more

निकाय चुनाव:  देखिए, कोटपूतली के किस वार्ड से किसकी जीत…Live

निकाय चुनाव:  देखिए, कोटपूतली के किस वार्ड से किसकी जीत...Live

कोटपूतली नगर परिषद के वार्ड अनुसार जीते हुए प्रत्याशी । 1 नंबर वार्ड से विजय हुये….सुनील निर्दलीय,2 नंबर वार्ड से विजय हुये….रामनिवास कांग्रेस,3 नंबर वार्ड से विजय हुये…. कांग्रेस से अमीलाल….4 नंबर वार्ड से विजय हुऐ….राजेश निर्दलीय,5 नंबर वार्ड से विजय हुऐ….सुमन यादराम बीजेपी…

पावटा में गणेश चतुर्थी की धूम, शाही लवाजमे के साथ निकली शोभायात्रा

पावटा में गणेश चतुर्थी की धूम, शाही लवाजमे के साथ निकली शोभायात्रा

गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत पावटा कस्बे में रविवार को गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सिद्धि विनायक गणेश मंदिर के पुजारी रामचंद्र शर्मा के सानिध्य में निकली शोभायात्रा में भगवान गणेश एवं शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। फूलों से सजे बग्गी रथ में भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान रही। रथ के आगे … Read more

पावटा क्षेत्र में चुनाव के दौरान सक्रिय हुए अवैध खननकर्ता, पुलिस ने जेसीबी से कराए रास्ते अवरुद्ध

पावटा क्षेत्र में चुनाव के दौरान सक्रिय हुए अवैध खननकर्ता, पुलिस ने जेसीबी से कराए रास्ते अवरुद्ध

नगर निकाय चुनाव के दौरान अवैध खननकर्ताओं ने मौका पाकर सोता नदी में बजरी खनन के लिए पूर्व में अवरुद्ध किए गए रास्तों को फिर से खोल लिया। इन रास्तों के जरिए चोरी-छिपे अवैध खनन किए जाने की सूचना पर प्रागपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रास्तों को दोबारा अवरुद्ध कर दिया। प्रागपुरा थानाधिकारी … Read more

पावटा में आज खुलेगा 45 वार्डों का जनादेश, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा

पावटा में आज खुलेगा 45 वार्डों का जनादेश, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा

नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा के वर्ष 2026 के पहले आम चुनाव के बाद आज सोमवार को 45 वार्डों के मतदाताओं का फैसला सामने आएगा। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होते ही प्रत्याशियों की जीत-हार का सिलसिला स्पष्ट होना शुरू हो जाएगा। परिणामों के साथ ही नगरपालिका के आगामी बोर्ड के गठन और चेयरमैन की कुर्सी को लेकर … Read more

कोटपूतली : आधी रात पुलिस छावनी में तब्दील हुआ अस्पताल, प्रसूता की मौत के बाद ‘मौताणे’ पर मचा घमासान

कोटपूतली : आधी रात पुलिस छावनी में तब्दील हुआ अस्पताल, प्रसूता की मौत के बाद ‘मौताणे’ पर मचा घमासान

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप, देर रात सहमति के बाद मामला शांत न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के संजीवनी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद शनिवार देर रात हालात तनावपूर्ण हो गए। मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। … Read more

शिक्षक चिरंजी लाल आर्य को मिलेगा वैश्विक शिक्षक रत्न अवॉर्ड

शिक्षक चिरंजी लाल आर्य को मिलेगा वैश्विक शिक्षक रत्न अवॉर्ड

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान, समर्पण और निष्ठा के लिये राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले का मान पूरे देश में बढ़ने जा रहा है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेरीबांध, पावटा के शिक्षक चिरंजी लाल आर्य का चयन अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा प्रतिष्ठित ‘’वैश्विक शिक्षक रत्न अवॉर्ड’’ के लिये किया गया है। आगामी 20 सितम्बर रविवार … Read more

पावटा में डांडिया महोत्सव को लेकर दुर्गा वाहिनी की बैठक

पावटा में डांडिया महोत्सव को लेकर दुर्गा वाहिनी की बैठक

आगामी 27 सितंबर रविवार को कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले डांडिया महोत्सव की तैयारियों को लेकर शिशु वाटिका प्रांगण में दुर्गा वाहिनी की बहनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दुर्गा वाहिनी पावटा प्रखंड संयोजक शीतल पारीक ने की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं को … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कर्नल बैंसला जयंती व विधायक ललित यादव के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कर्नल बैंसला जयंती व विधायक ललित यादव के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान

कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद तारा पूतली के नेतृत्व में चलाए जा रहे नियमित स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के तहत शनिवार को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन गुर्जर समाज के आदर्श स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती एवं मुंडावर विधायक ललित … Read more

पावटा-प्रागपुरा में सोमवार को होगा 45 वार्डों के भाग्य का फैसला

पावटा-प्रागपुरा में सोमवार को होगा 45 वार्डों के भाग्य का फैसला

नगरपालिका चुनाव में मतदान के बाद अब सोमवार 14 सितंबर को होने वाली मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका के 45 वार्डों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के परिणाम सोमवार को मतगणना के साथ सामने आएंगे। निर्वाचन विभाग ने मतगणना को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। … Read more

पावटा क्षेत्र के प्रागपुरा में 20 सितंबर को रामदेवजी का विशाल भण्डारा

पावटा क्षेत्र के प्रागपुरा में 20 सितंबर को रामदेवजी का विशाल भण्डारा

लोक आस्था के प्रमुख देवता बाबा रामदेवजी महाराज की भक्ति में प्रागपुरा कस्बा 20 सितंबर को श्रद्धा से सराबोर नजर आएगा। एक्सईएन कार्यालय के सामने अम्बेडकर नगर स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर परिसर में बाबा रामदेव सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में 9वें विशाल भंडारे एवं भजन-सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बाबा रामदेवजी … Read more

पावटा-प्रागपुरा में चेयरमैन कुर्सी के लिए ‘किंगमेकर’ की तलाश

पावटा-प्रागपुरा में चेयरमैन कुर्सी के लिए ‘किंगमेकर’ की तलाश

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका चुनाव में बुधवार को मतदान संपन्न होते ही अब चेयरमैन की कुर्सी को लेकर सियासी गणित तेज हो गया है। 45 वार्डों में मैदान में उतरे प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है और अब भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय खेमों में संभावित बोर्ड गठन को लेकर जोड़-तोड़ के समीकरणों पर चर्चा … Read more

पावटा में मोक्षधाम के पास दिखा लकड़बग्घा, शोर मचाने पर बाजरे की फसल में भागा

पावटा में मोक्षधाम के पास दिखा लकड़बग्घा, शोर मचाने पर बाजरे की फसल में भागा

कस्बे के रिहायशी क्षेत्र से सटे श्रीकृष्ण गौशाला पावटा स्थित मोक्षधाम एरिया और सरकारी कॉलेज मार्ग पर गुरुवार रात लकड़बग्घा (जरख) दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रात के अंधेरे में खेतों के बीच जंगली जानवर की मौजूदगी से आसपास की ढाणियों में रहने वाले लोग सहम गए। घटना का वीडियो भी सामने … Read more

पावटा क्षेत्र के बागड़ाला एमडीआर मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान

पावटा क्षेत्र के बागड़ाला एमडीआर मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान

क्षेत्र के प्रागपुरा से बागड़ाला, भूरीभड़ाज होते हुए नारेहड़ा को जोड़ने वाले एमडीआर मार्ग की हालत इन दिनों बद से बदतर होती जा रही है। पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र के ढाणी बागड़ाला स्थित वार्ड नंबर 1 में मंगल यादव के मकानों से मुकेश कुमार मावा वाले तक करीब 500 मीटर हिस्से में सड़क पर 2.5 फीट … Read more

पावटा राणी सती मंदिर में आस्था का सैलाब, मेले में जुटे श्रद्धालु

पावटा राणी सती मंदिर में आस्था का सैलाब, मेले में जुटे श्रद्धालु

पावटा कस्बे के पुराने रोड स्थित राणी सती मार्केट में भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर शुक्रवार को वार्षिक राणी सती मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर माता राणी दादी सती मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही आसपास के गांवों और कस्बे से श्रद्धालुओं के पहुंचने … Read more