पावटा ब्लॉक के मीरापुर फॉर्म के आशीष यादव ने रचा कीर्तिमान: 10वीं बोर्ड में 95.67% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में ग्राम मीरापुर फॉर्म (द्वारिकपुरा) निवासी छात्र आशीष पुत्र सतवीर यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.67 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशीष ने कुल 600 में से 574 अंक प्राप्त कर यह … Read more

पावटा में निस्वार्थ सेवा का सम्मान: सुभाष चौक की सफाई में जुटे राजू वाल्मिकी का अभिनंदन

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। प्रागपुरा कस्बे के मुख्य बाजार स्थित प्रागपुरा सुभाष चौक पर नियमित साफ-सफाई और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा की समर्पित देखभाल करने वाले राजू वाल्मिकी का सोमवार को ग्रामीणों ने सम्मान किया। इस दौरान उन्हें माला पहनाकर व साफा बांधकर उनके सेवा भाव की सराहना की गई। राजू वाल्मिकी द्वारा … Read more

पावटा :- एससी/एसटी-ओबीसी युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बना यूजीसी कानून

सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश उर्फ गन्नी भाई ने यूजीसी कानून को शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने वाला ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा है कि यह कानून एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए नई उम्मीद की किरण साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए शिक्षा में बराबरी … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ को मिलेगी रेलवे की सौगात, रेवाड़ी-जयपुर नई रेल लाइन का सर्वे शुरू

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। नव गठित कोटपूतली-बहरोड़ जिला जल्द ही रेलवे नेटवर्क से सीधे जुड़कर एक नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। भारत सरकार की योजना के तहत देश के सभी जिला मुख्यालयों को रेलवे से जोड़ने के लक्ष्य के अनुरूप इस क्षेत्र में भी तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र … Read more

पावटा उप जिला अस्पताल में निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर, 70 मरीजों की जांच, 11 ऑपरेशन हेतु चयनित

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। कस्बे के उप जिला अस्पताल पावटा में शनिवार, 22 मार्च 2026 को निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पूर्व विधायक सुभाष शर्मा एवं उनकी टीम के सहयोग से किया गया, जिसमें जिला अंधता निवारण समिति का आर्थिक सहयोग रहा। शिविर में सहाय हॉस्पिटल जयपुर के … Read more

पावटा तहसील में 2200 फीट ऊंची पहाड़ी पर विराजमान बागौरी माता, 600 सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धालु करते हैं दर्शन

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। तहसील से करीब 5 किलोमीटर दूर भौनावास स्थित बागौरी की ढाणी में 2200 फीट ऊंची पहाड़ी पर विराजमान बागौरी माता का मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। विशेष रूप से नवरात्र के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य रूप देने की तैयारियां, पावटा में रणनीति तय

कोटपूतली-बहरोड़ (राजेश कुमार हाडिया)। जिले के पावटा कस्बे की सब्जी मंडी स्थित अंबेडकर पार्क में रविवार, 22 मार्च को डॉ. अंबेडकर विचार मंच द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला प्रभारी सुरेश बुनकर के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव बनवारी लाल मेहरड़ा ने की। इस दौरान पावटा तहसील की … Read more

पावटा उपखंड क्षेत्र में ऑपरेशन एंटी-वेनम में प्रागपुरा पुलिस की कार्रवाई, 168 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

जयपुर रेंज में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन एंटी-वेनम के तहत प्रागपुरा थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश (IPS) एवं कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (IPS) के निर्देशन में की … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एनएच-48 स्थित होटल से श्रमिक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बाबड़ी स्थित एक होटल में कार्यरत श्रमिक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल है। इस संबंध में प्रागपुरा थाने में शिकायत दर्ज कर युवक की तलाश की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार बागावास बनीपार्क निवासी ओमप्रकाश पुत्र प्रभात बलाई ने … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में  ऑपरेशन एंटी वेनम में भाबरू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9360 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर रेंज में चल रहे विशेष अभियान ऑपरेशन एंटी वेनम (NDPS) के तहत भाबरू थाना पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किए हैं। यह कार्रवाई जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश (IPS) एवं कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (IPS) … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राजनौता में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक

जिले के ग्राम राजनौता स्थित संतोषी माता मंदिर में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का वितरण करते हुए खुशी शेखावत को दुर्गावाहिनी सह … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में 19 मार्च को भव्य किसान सम्मेलन, 1 करोड़ लागत से बने सहकार सुपर मार्ट का होगा उद्घाटन

जिले के प्रागपुरा कस्बे में पुलिस थाना स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में आगामी 19 मार्च को भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सहकार सुपर मार्ट एवं नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री 1008 श्री … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी सतवीर सिंह, थानों व पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (आईपीएस) ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन सख्त तेवर दिखाते हुए मंगलवार को जिले की विभिन्न पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वृत कार्यालय विराटनगर, पुलिस थाना विराटनगर, भाबरू थाना, जिला पुलिस कंट्रोल रूम, रिजर्व पुलिस लाइन कोटपूतली तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का … Read more

पावटा सिविल न्यायालय निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, अभिभाषक संघ ने जिला जज को सौंपा ज्ञापन

सिविल न्यायालय परिसर के निर्माण कार्य में अनियमितताओं और घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर अभिभाषक संघ पावटा ने कड़ा विरोध जताया है। संघ अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास यादव के नेतृत्व में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि शर्मा को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप … Read more

पावटा क्षेत्र में तीन दिन में दूसरा हादसा: लाडाकाबास के पास रोडवेज बस-ट्रक भिड़ंत

दिल्ली-जयपुर मार्ग स्थित प्रागपुरा थाना क्षेत्र एवं पावटा उपखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 एक बार फिर हादसों का गवाह बना। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे लाडाकाबास के पास राजस्थान रोडवेज की जयपुर डिपो की बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गौरतलब है कि इससे महज तीन दिन … Read more